{"_id":"63de423ba354321b4438f950","slug":"muzaffarangar-the-dead-body-was-removed-from-the-grave-and-sent-for-postmortem-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarangar: कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जहरीला पदार्थ खाकर की थी आत्म्हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarangar: कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, जहरीला पदार्थ खाकर की थी आत्म्हत्या
Sat, 04 Feb 2023 05:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 04 Feb 2023 05:09 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर कसबे के मोहल्ला मुस्तर्क निवासी आस मोहम्मद ने 11 जनवरी को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने उसका शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
शव कब्र से निकलवाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर कसबे में मोहल्ला मुस्तर्क निवासी आस मोहम्मद ने 11 जनवरी को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। 25 जनवरी को मृतक के साले ने पड़ाव चौक निवासी युवकपर अपने जीजा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
बताया गया कि मृतक पर युवक के रुपये थे, जिस कारण आरोपी ने उसे फोन कर गाली-गलौज कर धमकाया था। गाली-गलौज व धमकाने की ऑडियो वायरल होने के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
शनिवार को एसडीएम और सीओ जानसठ की मौजूदगी में मृतक के शव को कब्र से निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।