{"_id":"637085a50c11c63c941c202f","slug":"muzaffarangar-farooq-was-a-good-swimmer-but-helpless-in-front-of-death-dead-body-was-found-after-18-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarangar: अच्छा तैराक था फारुख लेकिन मौत के सामने हुआ बेबस, 18 घंटे बाद मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarangar: अच्छा तैराक था फारुख लेकिन मौत के सामने हुआ बेबस, 18 घंटे बाद मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 13 Nov 2022 11:20 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:20 AM IST
सार
भोपा थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात बाइक सवार तीन युवकों को नहर में गिरा सुन परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों को बचा लिया था, और तीसरे की तलाश थी। पुलिस ने गोताखोरों से युवक की खोजबीन शुरू करा दी। और 18 घंटे बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से फारूख का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
नहर में युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ,भोपा थानाक्षेत्र में नहर में गिरे युवक का शव 18 घंटे बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
कस्बा देवबंद के मोहल्ला वैरुन कोटला निवासी फारूख कुरैशी, मोहम्मद रहीम, मोहम्मद हैदर शुक्रवार रात बाइक से रहीम की बहन के यहां एक बच्चे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने गांव खेड़ी फिरोजाबाद जा रहे थे।उधर भोपा थाना क्षेत्र के निरगाजनी पॉवर हाउस नहर पुल के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट के कारण बाइक नहर पुल से टकरा गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti Exam 2022 : अग्निवीर भर्ती परीक्षा आज, सेना व खुफिया विभाग अलर्ट, यह रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
जिस कारण तीनों युवक बाइक से उछलकर नहर में जा गिरे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने रहीम और हैदर को नहर से निकाल लिया था, जबकि फारूख डूब गया था। दोनों घायल युवकों को देवबंद के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है। रात से ही डूबे फारूख की गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही थी। 18 घंटे की मशक्कत से शनिवार दोपहर फारूख का शव नहर के किनारे पेड़ के तने में अटका मिला। जिसको देख सबकी रूह कांप गयी। परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
फारूख देवबंद में ही एक कारखाने में एल्युमीनियम के गेट आदि बनाने का कार्य करता था। अतिरिक्त सीओ देवव्रत वाजपेई, थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया था। घटना को इत्तेफाकिया बताते हुए शव को अपने साथ ले गए थे।