फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mutual differences cause disintegration of families - Ajay Krishna

Muzaffarnagar News: आपसी मतभेद परिवारों के विघटन का कारण- अजय कृष्ण

Mon, 16 Jan 2023 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Mutual differences cause disintegration of families - Ajay Krishna
मोरना। भागवत कथा व्यास अजय कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा कि आपसी मतभेद परिवारों का विघटन का कारण बना हुआ है। इसका कारण प्राचीन ग्रंथों व भारतीय संस्कृति परंपराओं से विमुख होना है। कथाएं जीवन का सार है, जो हमें भगवान की शरणागत कराती हैं।
विज्ञापन

ब्राह्मण आश्रम में साप्ताहिक भागवत कथा का शुभारंभ मुख्य अतिथि हनुमत धाम के महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि भक्ति हमें आत्मिक शक्ति प्रदान करती है। कथाएं हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। पश्चिमी संस्कृति ने युवाओं को जकड़ लिया। धर्म बचेगा, तो देश भी सुरक्षित होगा। जीवन सुखी रखना है तो प्रतिदिन प्रभु का स्मरण करें। दान और दीन दुखियों की सेवा भावना हमें धर्म आस्था का बोध कराती हैं। कथा अमृत तत्व है इसे ग्रहण करें। कथा के आयोजन में कैलाश शर्मा का सहयोग रहा। वहीं, अलवर राजस्थान से आए श्रद्धालुओं ने कथा को सुनने के बाद फूल बरसा कर संत महात्माओं का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed