{"_id":"621a772b209f890df93970f5","slug":"mustard-damage-due-to-hailstorm-power-supply-affected-muzaffarnagar-news-mrt578497012","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलों के साथ बारिश से सरसों को नुकसान, बिजली आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलों के साथ बारिश से सरसों को नुकसान, बिजली आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बदले मौसम ने किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। शुक्रवार रात से बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। जिससे सरसों और सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है। शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप बन गया। जिले के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। फॉल्ट ठीक करने में ऊर्जा निगम को मशक्कत का सामना करनी पड़ी। कई जगह दोपहर के समय तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी, जिससे देहात क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार रात करीब साढे़ 12 बजे बारिश शुरू हुई और शनिवार दोपहर 12 बजे तक होती रही। बारिश होने के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। जिले में 23.6 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते जिले में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। बाजार बारिश बंद होने के बाद ही पूरी तरह खुल पाए। बारिश के चलते अधिकतम तापमान लुढ़ककर 20.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय बारिश के चलते बिजली नहीं आने से आम आदमी को पानी को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है वहां पर फसलों को नुकसान हुआ है।
सरसों की पछेती फसल को नुकसान
जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि यह बारिश गन्ने और गेहूं के लिए लाभकारी है। जहां ओले पड़े हैं वहां भी सरसों की पछेती फसल को नुकसान होगा, जिस पर फूल आए हुए है। इसके अलावा सब्जी की उन फसलों को नुकसान होगा, जिन पर फूल आए हुए है।
विज्ञापन
शहर में 12 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित
रात्रि 12 बजे तेज हवा चली तो कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात में 12 बजे से दिन में 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति चौपट रही। आम आदमी को आपूर्ति बाधित होने के कारण सुबह के समय पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार ने बताया कि तेज हवा से कई स्थानों पर लाईन में फाल्ट हो गया। 33 केवी के बिजली में घर में समस्या खड़ी हो गई। बारिश के बंद होने के बाद विभाग ने आपूर्ति बहाल करने का अभियान चलाया और आपूर्ति को बहाल किया।
जलभराव से मुश्किल हुए हालात
भौराकलां। सिसौली एवं भौरा कलां क्षेत्र में अचानक शुक्रवार देर रात्रि से लगातार हो रही बारिश एवं ओला वृष्टि के कारण गांव की गलियां जल मग्न हो गई है। भौरा कलां में स्टेट बैंक के सामने मुख्य मार्ग पर पानी भर गया। बिजली ना आने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना हो रही है। वर्षा के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे पशुओं के लिए चारा काटने तथा गन्ने की फसल की छिलाई प्रभावित हो गई। किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गांव कपूर गढ़, शिकारपुर, गढ़ी नॉआबाद ,में बारिश का पानी गलियों में जमा हो गया है।
बेमौसम बारिश से मुश्किल
शाहपुर। कस्बे व क्षेत्र में हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की गेंहू व सरसो की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि तेज हवा व ओलावृष्टि से गेंहू की फसल जमीन पर गिर गई है वहीं सरसो की फसल पर आए फूल गिर गए है। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर ज्यादा ओलावृष्टि हुई जो बर्फ के रूप में सुबह तक मौजूद रही। कस्बे की मंसूरपुर रोड पर स्तिथ संत चावरा स्कूल में सुबह बच्चे स्कूल में पहुंचे तो वह बर्फ से खेलते दिखाई दिए ।
सड़कों पर रही कीचड़ की स्थिति
बारिश के कारण शहर में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आया। जिन इलाकों में निर्माण कार्य चल रहे हैं, सीवर के कार्य और गैस पाईप लाईन के कार्य चल रहे हैं उनमें हालात अधिक खराब नजर आए। लोगों का सड़क से पैदल चलना दूभर हो गया। दुपहिया वाहनों के फिसल कर गिरने के मामले सामने आए।

मुजफ्फरनगर में सुबह बारिश में छाता लेकर गंतव्य को जाते वाहन सवार। ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में सुबह बारिश में गंतव्य को छात्राएं व राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में सुबह बारिश से बचाव के लिए छाता लेकर गंतव्य को जाते राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुरकाजी क्षेत्र में बारिश से खराब हुई सरसों की फसल- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में सुबह बारिश में शिव चौक से गुजरते साईकिल सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में सुबह बारिश में छाता लेकर गंतव्य को जाते राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR