फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mustakim's family has left the village 15 years ago

15 साल पूर्व गांव ही छोड़कर जा चुका है मुस्तकीम का परिवार

Wed, 14 Jul 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mustakim's family has left the village 15 years ago
15 साल पूर्व गांव छोड़कर जा चुका है मुस्तकीम का परिवार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/तितावी। एटीएस लखनऊ की गिरफ्त में आए अंसार गजवातुल हिंद मॉड्यूल से संबंधित तीन संदिग्ध लोगों में शामिल तितावी के गांव मांडी निवासी मोहम्मद मुस्तकीम को गांव में कोई नहीं जानता। उसका परिवार करीब 15 साल पूर्व गांव छोड़कर दिल्ली चला गया था। गांव में स्थित उसका कच्चा मकान भी खंडहर में तब्दील हो चुका है, जिसे देखने तक कोई नहीं आया। एटीएस लखनऊ ने तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मूल रूप से जनपद के थाना तितावी के गांव मांडी निवासी मोहम्मद मुस्तकीम भी शामिल है।
मुस्तकीम के पिता सईद अहमद पूर्व में गांव में रहते थे, जो करीब 15 साल पूर्व ही गांव छोड़कर पूरे परिवार के साथ दिल्ली रहने चले गए थे। इसके बाद से परिवार का कोई सदस्य कभी गांव नहीं लौटा, न ही कभी किसी से संपर्क किया। इसके चलते गांव में किसी को नहीं मालूम कि यह परिवार अब कहां रहता है। गांव में स्थित सईद अहमद का कच्चा मकान भी पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है। कुछ बुजुुर्ग ग्रामीणों ने बताया कि सईद अहमद के तीन बेटे थे, जिनमें बड़ा बेटा मोहसिन कार चलाता था। उससे छोटा मुस्तकीम और सबसे छोटा बबला है। गांव से जाने के बाद परिवार ने कभी भी गांव में किसी से न तो बात की और न कभी मिलने ही आए। इसके चलते उसके परिवार के सदस्यों को भी अब कोई नहीं जानता। यहां तक कि गांव की वोटर लिस्ट में भी अब उसके या उसके परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है। वहीं, तितावी पुलिस का कहना है कि सईद अहमद के साथ ही उसके तीनों बेटों के खिलाफ थाने में किसी तरह का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, जिसके चलते पुलिस को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

-मोहम्मद मुस्तकीम का परिवार 15 साल पहले गांव मांडी छोड़ कर चला गया था। अब यहां कोई नहीं रहता है। मुस्तकीम और उसके परिवार के खिलाफ भी कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक यादव
एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed