{"_id":"641461a9a12e81d38306d6f4","slug":"muslims-should-give-good-education-to-their-children-muzaffarnagar-news-c-14-1-157616-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुसलमान अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुसलमान अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाएं
विज्ञापन
मदरसा अशरफ उल उलूम में सालाना जलसे का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मौलाना सैय्यद जावेद नदवी ने कहा कि भविष्य के लिए नई पीढ़ी को शिक्षित बनाने की आवश्यकता है। मुसलमान अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाने का काम करें।
मोहल्ला काजियान के मदरसा अशरफ उल उलूम में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। मौलाना सैय्यद मोहम्मद साद खांजहापुरी ने भी शिक्षा पर जोर दिया। जलसे में कुरान हिफ्ज करने वाले बच्चों मोहम्मद अयान व मोहम्मद आतिफ की दस्तारबंदी कर हौसला अफजाई की गई। सदारत मौलाना रजीउद्दीन सिद्दीकी और संचालन मौलाना अहमद उनेस सिद्दीकी नदवी ने किया।
कारी मोहम्मद शान ने मेहमानों का इस्तकबाल किया। इस मौके पर नासिर अंजुम एडवोकेट, सदर मोहम्मद अमीर जुग्गू, सरदार हाशमी, मुबस्सिर हाशमी, इसरार अहमद, अनवर कुरैशी, मुस्तकीम मुल्तानी मौजूद रहे।