{"_id":"5b2555ae4f1c1bf66e8b87d4","slug":"muslims-pray-for-the-country-s-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने देश की तरक्की के लिए मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने देश की तरक्की के लिए मांगी दुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
eid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली/जानसठ। ईद-उल फितर परंपरागत तरीके से मनाया गया। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में ईद की नमाज शांतिपूवर्क संपन्न हुई। मुस्लिमों ने देश की तरक्की तथा कौम की सलामती के लिए दुआ की। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की खुशियां बांटी।
ईदगाह में नमाज से पूर्व मौलाना काजी मोहम्मद शारिक ने बयान करते हुए फरमाया कि इस्लाम में झूठ तथा हसद रखने वालों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। झूठ बोलने वाला मुसलमान नहीं हो सकता। मरकजी मस्जिद अकबर खां में मुफ्ती मोहम्मद उस्मान तथा मस्जिद काजियान में मौलाना फैजान ने ईद की नमाज अदा कराई। शनिवार की सुबह से ही ईदगाह की ओर जाने वाले नमाजियों की वजह से जीटी रोड का यातायात रोक दिया गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। ईदगाह के बाहर एसडीएम अतुल कुमार, सीओ डा. राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज तथा तहसीलदार अमित कुमार ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी।
उधर, जानसठ के मोहल्ला जनत्ताबाद की ईदगाह में तकरीर करते हुए मौलाना वकील ने मुस्लिम समाज से अपने बच्चों को बुरी आदतों से बचाने की अपील की। ईद की नमाज मौलाना नजीर अहमद कासमी ने अदा कराई। इस नमाज के बाद मुल्क में शांति तथा खुशहाली के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन
मस्जिद रंग महल में ईद की नमाज मौलाना अमीर हैदर सुल्तानी के नेतृत्व में अदा की गई। मदरसा तैय्यबा में मौलाना अब्दुल रहमान नदवी ने ईद की नमाज अदा कराई। उधर, मोरना में ईदगाहों व मस्जिदों में अकीदतमंदों ने देश व दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ मांगी। ककरौली क्षेत्र के गांवों स्थित मस्जिदों में नमाज अदा करने को अकीदतमंदों ने भाग लिया। मोरना, कस्बा भोकरहेड़ी, ककरौली, बेहड़ा सादात, चौरावाला, तिस्सा, जोली, किशनपुर, ढ़ांसरी, तेवड़ा, कंहेड़ा, सीकरी, खेड़ी फिरोजाबाद, टंढ़ेडा आदि गांवों में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। भोपा सीओ राजीव गौतम, थानाध्यक्ष डा. बीपी सिंह, ककरौली प्रभारी जितेंद्र अंबावत पुलिस बल के साथ मस्जिदों में मौजूद रहे।
उधर, भौराकलां क्षेत्र के गांव में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया । लोगों ने ईद की नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद का त्यौहार मनाया। कस्बा सिसौली, शिकारपुर, सावटू की ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। शिकारपुर की ईदगाह पर आसपास के नमाजियों की भीड़ रही ।मास्टर गुल मोहम्मद और प्रधान अब्बास ने बताया कि यहां पर क्षेत्र के गढ़ी नौबाद , कपूरगढ़ से भी लोग नमाज अदा करने आए।
उधर, पुरकाजी में सुबह आठ बजे ईदगाह पर शहर काजी सैय्यद मुफ्ती तनमीक अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को हर संभव किसी का सहयोग करना चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म और जाति का हो। ईदगाह पर नमाज पढ़ने वालों में पूर्व गृह राज्यमंत्री सइदुज्जमा, नगर चेयरमैन जहीर फारूकी, मियां नसीम, तारिक मुस्तफा, लताफत खान, बशारत खान, इशाद फरीदी, नूरहसन फरीदी, रियाज हसन राठी, तहसीन राठी, अजीम काजमी, नफीस फरीदी, आजाद फरीदी, मुर्तजा हैदर, अफजाल अहमद, मोहम्मद सुलेमान, इस्तखार अहमद, जावेद सलमानी आदि हजारों लोग मौजूद रहे। इसके अलावा नसीर, मियां मेहंदी रजा, असद मेंहदी, अमीर अब्बास, किश्वर आदि शिया समाज के लोगों ने कस्बे के मोहल्ला दरबार वाली शाही मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। मौके पर नगर पंचायत की ओर से कस्बे में सफाई व्यवस्था कराकर कली चूना डलवाया गया। इंस्पेक्टर विजय सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे
देहात में भी उत्साह के साथ मनाई ईद
शाहपुर। कस्बे और देहात में ईद उल फितर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे और देहात में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा कर देश में अमनो चैन की दुआ की। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने भी शुभकामनाएं दी। कस्बे में ईदगाह पर मेले जैसा माहौल बना रहा। सांझक, तावली, हरसौली, बसीकलां, पलड़ा, पलड़ी, शोरम कसेरवा आदि गांवों में ईद पर कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई गई। एसपी देहात अजय सहदेव, सीओ हरिराम यादव, तहसीलदार रतनलाल वर्मा, इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, छपार में शांति सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक ईद उल फितर का त्योहार क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
नमाज के बाद मुल्क के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई। मौलाना हुसैन अहमद ने नमाज अदा कराई। बसेड़ा में मौलाना अय्यूब ने, भैंसरहेड़ी में मौलाना अरशद ने नमाज अदा कराई। खुड्डा, खामपुर, बढ़ीवाला, कासमपुर, तेजलहेड़ा, बरला आदि सभी गांवों में ईद हर्षोल्लास के साथ मनी। उधर, मीरापुर में कस्बे की मुख्य ईदगाह पर मौलाना मौहम्मद अरशद ने ईद की नमाज अता कराई। मौलाना अरशद ने तहरीर में कहा कि सभी देश की तरक्की के लिये काम करें तथा अमन के साथ रहे। एसपी क्राइम आरबी चौरासिया की देखरेख में पुलिस बल सक्रिय रहा।