{"_id":"64661ae439b8feef960dfdd4","slug":"muslims-adopting-hindu-names-for-reservation-in-jobs-yashveer-maharaj-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-414-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरियों में आरक्षण के लिए हिंदू नाम रख रहे मुस्लमान : यशवीर महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरियों में आरक्षण के लिए हिंदू नाम रख रहे मुस्लमान : यशवीर महाराज
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते यशवीर महाराज।
- दिल्ली और हरियाणा के 60 लोगों की सूची गृह मंत्री अमित शाह को भेजी
- दिल्ली में हिंदू धोबी को अनुसूचित जाति का दर्जा, लाभ के लिए मुस्लिम बन रहे हिंदू
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि नौकरियों का लाभ लेने के लिए मुस्लिम समाज के लोग अपने नाम हिंदू रख रहे हैं। दिल्ली में हिंदू धोबी को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है, लेकिन मुस्लिम धोबी को नहीं। ऐसे में मुस्लिम अपने नाम हिंदू रखकर नौकरियों का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
शहर की अग्रवाल धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में यशवीर महाराज ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह को ऐसे करीब 60 लोगों की सूची भेजी गई है। मुस्लिम धोबी समाज के लोगों ने हिंदू धोबी समाज का प्रमाण पत्र बनवाकर दिल्ली पुलिस, डाक विभाग, बीएसएफ, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, असम राइफल्स, सीआरपीएफ और दमकल समेत अन्य विभागों में फर्जी तरीके से नौकरी हासिल कर ली है।
बताया कि गृह मंत्री से मामले की सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से जांच की मांग की गई है। आरोप लगाया कि हिंदू धोबी समाज के कोटे के साथ भी यह खिलवाड़ है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
इनके नाम से की गई शिकायत
यशवीर महाराज ने गृह मंत्री को भेजी शिकायत में सोनीपत के दिल्ली पुलिस में कार्यरत रोहताश खत्री, पानीपत के अशोक खत्री, डीटीसी से सेवानिवृत्त बलवान, सीआरपीएफ के अनिल, दिल्ली के बलवान, रोहतक के राज उर्फ राजवीर, हरियाणा पुलिस में कार्यरत जींद के सुनील, कर्मवीर, दयानंद और सोनीपत के सुरेश की शिकायत की है।