फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muslim youth had named the dhaba Lucky Pure Restaurant, Kanwadis created ruckus

Muzaffarnagar News: मुस्लिम युवक ने ढाबे का नाम रखा था लक्की शुद्ध भोजनालय, कांवड़ियों ने किया हंगामा

Mon, 14 Jul 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Muslim youth had named the dhaba Lucky Pure Restaurant, Kanwadis created ruckus
मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग स्थित लक्की शुद्ध भोजनालय पर खाना खा रहे कांवड़ियों ने ढाबा मालिक के मुस्लिम होने का पता चलने पर हंगामा किया। ढाबे का नाम बदलवाने की मांग की। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर सैनी भट्टा तिराहे पर स्थित लक्की शुद्ध भोजनालय पर कांवड़ियों की बस आकर रूकी। इसके बाद कांवड़िये खाना खाने लगे। कस्बा निवासी एक युवक ने कांवड़ियों को बताया कि यह मुस्लिम युवक का ढाबा है, तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच एक युवक ने कांवड़ियों की वीडियो बनाते हुए उनसे पूछा कि क्या आपको नहीं पता था कि यह मुस्लिम युवक का ढाबा है तो वीडियो में कांवड़िये इस बात की जानकारी होने से इंकार कर रहे है और कह रहे हैं कि ढाबा स्वामी ने यहां पर इस बारे में लिखवाया हुआ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर यहां पर ढाबा मालिक व कांवड़ियों के बीच कहासुनी भी हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर शांत कर ढाबे से रवाना किया।
पुलिस का कहना है कि कांवड़िये खाना खा रहे थे तो उन्हें कस्बे के एक युवक ने बताया कि ढाबा एक मुस्लिम समाज के व्यक्ति का है, जिसके बाद बस सवार कावड़ियों ने हंगामा कर दिया और ढाबे का नाम बदलवाने की मांग की है। पुलिस ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।

--------
होटल संचालक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि मीरापुर बाईपास पर लक्की शुद्ध भोजनालय को मुस्लिम युवक चला रहा है। उसने अपनी पहचान छिपाई है। इस लक्की होटल पर पिछले वर्ष लक्की होटल का नाम हटाकर मोहम्मद रिजवान लिखा गया था। फिर इस बार धोखाधड़ी कर हिंदू नाम रख कर होटल संचालित कर दिया गया। महाराज ने होटल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। होटल का लक्की नाम भी हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed