फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muskaan ruined her flowerbed for her lover

Muzaffarnagar News: प्रेमी के लिए मुस्कान ने उजाड़ दी अपनी फुलवारी

Sat, 21 Jun 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Muskaan ruined her flowerbed for her lover
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रुड़कली तालाब अली में वसीम के घर सन्नाटा पसरा है। सिर्फ 12 घंटे पहले जो घर फूल जैसे दो बच्चों से गुलजार था, अब वहां मौत, मातम और अफसोस है। दर्द पूरे गांव में है। प्रेमी जुनैद के साथ निकाह की मंशा में मुस्कान ने अपने बेटे अरहान (04) और बेटी अनाया (01) की जान ले ली। वारदात सुनकर लोग कांप गए, लेकिन सलाखों के पीछे जाते हुए आरोपी के चेहरे पर सिकन नहीं दिखी।
आरोपी मुस्कान (25) मूल रूप से ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा की रहने वाली है। रुड़कली तालाब अली के मजदूर वसीम से निकाह से पहले उसका प्रेम-प्रसंग खेड़ी फिरोजाबाद निवासी अपनी बुआ के बेटे जुनैद के साथ चल रहा था। परिजनों को कभी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन

घर में दो बच्चों का जन्म हुआ तो पिता पर कमाने की जिम्मेदारी भी बढ़ गई। वेल्डिंग के लिए वह हरियाणा, दिल्ली और यूपी के अलग-अलग क्षेत्र में जाता रहता था। शौहर घर से बाहर रहने लगा तो मुस्कान को फिर पुराने प्रेमी की याद आई। दोनों फिर मिले तो जीने-मरने क कसमें खाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि खेती से गुजारा करने वाला अविवाहित जुनैद अपनी प्रेमी के बच्चों को रखने से पीछे हट गया, जिसके बाद यह खौफनाक साजिश रची गई। घर से बाहर रहने के कारण वसीम दोनों की राह में रोड़ा नहीं था, लेकिन बच्चों के कारण मुश्किल खड़ी हो रही थी।
n गुम हुआ मोबाइल मिला, सीडीआर निकलवाएगी पुलिस % दोनों बच्चों की मौत के बाद एकाएक गुम हुआ मुस्कान का मोबाइल भी बरामद हो गया है। आरोपी ने पहले अपना मोबाइल खो जाना बताया था, जिसे पुलिस ने तलाश लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है।

n तीन साल पहले जुनैद के साथ चली गई थी मुस्कान : शादी होने के बाद करीब तीन साल पहले मुस्कान एक बार जुनैद के साथ चली गई थी। वसीम और मुस्कान के परिजनों में रिश्तेदारी है। रिश्तेदारों के हस्तक्षेप पर वह किसी तरह वापस लौटी थी। वसीम उसे जुनैद से संपर्क तोड़ने के लिए लगातार कहता था, लेकिन वह मानी नहीं। अब जुनैद व मुस्कान ने योजना बनाकर दोनों बच्चों की हत्या कर दी। वसीम ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed