{"_id":"6855830b584ce8476703c896","slug":"murderous-mother-lover-brought-rasgullas-smile-mixed-poison-after-death-the-murderers-had-a-smile-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कातिल मां: प्रेमी लाया रसगुल्ले, मुस्कान ने जहर मिलाकर खिला दिए, पति बोला- छोड़कर चली जाती, क्यों मारे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल मां: प्रेमी लाया रसगुल्ले, मुस्कान ने जहर मिलाकर खिला दिए, पति बोला- छोड़कर चली जाती, क्यों मारे बच्चे
Fri, 20 Jun 2025 09:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 20 Jun 2025 09:19 PM IST
सार
Murders In Muzaffarnagar: रुड़कली तालाब अली गांव में मुस्कान ने प्रेमी जुनैद के साथ मिलकर अपने दो बच्चों की हत्या कर दी। राज खुलने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं थी। पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है, प्रेमी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
कातिल मां मुस्कान और उसके दोनों बच्चों की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली तालाब अली में अरहान (04) और अनाया (01) की हत्या उनकी मां मुस्कान ने अपने प्रेमी जुनैद के साथ मिलकर की थी। बच्चों को जहरीले रसगुल्ले खिलाए गए थे। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। बच्चों से छुटकारा पाकर दोनों निकाह करना चाहते थे। वहीं पति वसीम अपने बच्चों की मौत पर बुरी तरह टूट गया। भरे गले से बोला जाना था तो चली जाती, मेरे बच्चों को क्यों मार दिया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पोस्टमार्टम से मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा प्रिजर्व किया गया है। संदेह के आधार पर मुस्कान से पूछताछ की गई तो हत्या से पर्दा उठ गया। आरोपी महिला का मायका तेवड़ा में है, उसका अपनी बुआ के बेटे खेड़ी फिरोजाबाद निवासी जुनैद से ढाई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों निकाह करना चाहते थे, लेकिन जुनैद ने उसके दोनों बच्चों का खर्च वहन करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद बच्चों की हत्या की योजना बनाई गई। जुनैद बृहस्पतिवार को रसगुल्ले और जहरीला पदार्थ लेकर गांव रुड़कली तालाब अली पहुंचा। गोली पीस कर रसगुल्ले में मिलाकर बच्चों को खिला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी महिला का चालान कर दिया गया। जुनैद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीम बनाई है।
शौहर के चंडीगढ़ जाते ही रच दी साजिश
रुड़कली तालाब अली निवासी वसीम की ककरौली क्षेत्र के तेवड़ा निवासी मुस्कान से दूसरी शादी थी। दो दिन पहले ही वह काम के लिए चंडीगढ़ गया था। शौहर के चंडीगढ़ जाते ही बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
रुड़कली तालाब अली निवासी वसीम की ककरौली क्षेत्र के तेवड़ा निवासी मुस्कान से दूसरी शादी थी। दो दिन पहले ही वह काम के लिए चंडीगढ़ गया था। शौहर के चंडीगढ़ जाते ही बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।