फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murderer prisoner death

उपचार के दौरान हत्यारोपी बंदी की मौत       

Sun, 19 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 19 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Murderer prisoner death
जेल
 जिला कारागार में हत्या के आरोपी बंदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। जेल अफसरों ने परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराया। अधिकारियों के आदेश पर शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है।       
विज्ञापन


सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दाहखेड़ी निवासी संजू उर्फ संजीव (26) पुत्र प्रताप मई, 2015 में हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था, तभी से आरोपी कारागार में बंद था। रविवार सुबह संजीव की जिला चिकित्सालय में मौत हो गई। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि संजीव को टीबी, फेफड़ों में संक्रमण और पथरी की बीमारी थी। बीमारी के चलते सात दिसंबर 2016 से दो फरवरी, 2017 तक जिला चिकित्सालय में भर्ती रहा।
विज्ञापन


आठ मार्च को उसे मेरठ मेडिकल रेफर किया गया था। वहां से आराम के बाद उसे जेल भेज दिया गया था।  शनिवार देर रात उसकी तबियत फिर से खराब हो गई थी। रात में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जेल अधीक्षक ने पीएम कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed