{"_id":"5fef6cd78ebc3e3f61126eec","slug":"murder-report-filed-against-unknown-muzaffarnagar-news-mrt518466118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात के खिलाफ कराई हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात के खिलाफ कराई हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। छात्रा की लाश मिलने के मामले में पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन विहार निवासी कमलेश सिंह एक फैक्टरी में काम करता है, जिसका बेटा दिल्ली में काम करता है। कमलेश की पत्नी कुछ दिन से बिहार गई हुई थी, जिसके चलते बृहस्पतिवार को उसकी बेटी हाईस्कूल की छात्रा पुष्पांजलि (15) घर पर अकेली थी, जिसकी लाश घर पर मिली थी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पिता कमलेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अधिवक्ता के हत्यारोपी की जमानत अर्जी खारिज
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला लद्दावाला निवासी अधिवक्ता समीर सैफी के हत्यारोपियों सोनू उर्फ रिजवान और शालू उर्फ अरबाज की जमानत अर्जी जिला जज राजीव शर्मा ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी है। डेढ़ साल पहले 15 अक्तूबर 2019 को अधिवक्ता समीर सैफी की लेनदेन के विवाद में घर से बुलाने के बाद चलती कार में गला दबाकर हत्या कर लाश गांव सीकरी के जंगल में दबा दी गई थी। मामले में जेल भेजे गए हत्यारोपी सोनू उर्फ रिजवान और शालू उर्फ अरबाज ने जिला जज राजीव शर्मा की कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा के साथ ही समीर सैफी के अधिवक्ताओं सुरेंद्र शर्मा, अनिल जिंदल, ज्ञान कुमार, शाहबाज हसन व नाहिद परवीन ने हत्यारोपियों की जमानत का कड़ा विरोध किया। सुनवाई के बाद जिला जज ने आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने कराया विवाद का पटाक्षेप
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद के शहर में मार्केट के दुकानदारों की किरायदारी का प्रकरण को सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने निपटा दिया है। व्यापारियों ने तुलसी पार्क में उनका नए साल पर अभिनंदन किया। व्यापारियों ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के खिलाफ आंदोलन को वापस लेने घोषणा की।