फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder of farmer sleeping in siege in Sonhajani Tagan

Muzaffarnagar News: सोंहजनी तगान में घेर में सो रहे किसान की हत्या

Thu, 15 Jun 2023 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Murder of farmer sleeping in siege in Sonhajani Tagan
मुजफ्फरनगर : मंसूरपुर के गांव सोंहजनी तगान के  मृतक किसान संदीप त्यागी का फाइल फोटो।
परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नहीं उठने दिया शव
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने गांव पहुंच कर मामला शांत कराया
भाकियू अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष सहित सात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सोंहजनी तगान में मंगलवार की रात में घेर में सो रहे किसान संदीप त्यागी (50) की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर परिजनों ने काफी देर तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया। उधर, भाकियू अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष अक्षु त्यागी और उनके परिवार के छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गांव सोंहजनी तगान में किसान संदीप त्यागी पुत्र गुरुदत्त त्यागी मंगलवार की रात अपने घेर में सो रहे थे। बुधवार की सुबह उनका छोटा भाई अजय त्यागी घेर में पहुंचा तो संदीप त्यागी का शव कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा मिला। गले और कनपटी पर धारदार हथियारों से वार किए गए थे। सूचना पर सीओ खतौली रवि शंकर मंसूरपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस को काफी देर तक शव नहीं उठाने दिया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने गांव पहुंच कर मामला संभाला। डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। एसपी सिटी ने बताया कि गांव के ही रहने वाले भाकियू (अराजनैतिक) के युवा जिलाध्यक्ष अक्षु त्यागी और उनके परिवार के छह अन्य लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed