Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder of e-rickshaw driver solved; three accused arrested following an encounter

Muzaffarnagar News: ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Murder of e-rickshaw driver solved; three accused arrested following an encounter
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने ई-रिक्शा चालक शमीम की लूट के बाद हत्या किए जाने की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मंगलवार देर रात रुड़की रोड पर मुठभेड़ के दौरान हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ई-रिक्शा, मृतक का मोबाइल फोन और दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी शमीम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। छह नवंबर को वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आठ नवंबर को परिजनों ने थाना सिविल लाइन में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दीवाली के दिन नई मंडी क्षेत्र के गांव जटमुझेड़ा के जंगल में शमीम का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह को सूचना मिली कि शमीम की हत्या करने वाले आरोपी ई-रिक्शा में सवार होकर रुड़की रोड की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास और अनिल निवासी रसूलपुर थाना भोपा गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने उनके तीसरे साथी आकाश सैनी निवासी रसूलपुर थाना भोपा को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटने के इरादे से 300 रुपए में की थी ई-रिक्शा बुक

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छह नवंबर को उन्होंने मंडी क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक से शमीम की ई-रिक्शा लूटने के इरादे से 300 रुपए में बुक की थी। गांव बाकरनगर से पहले जटमुझेड़ा के जंगल में आरोपियों ने शमीम के हाथ-पैर बांध दिए और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसकी ई-रिक्शा और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ई-रिक्शा, मोबाइल फोन और दो तमंचे बरामद किए हैं। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed