फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder: Former village head shot dead in Muzaffarnagar

यूपी: मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रधान की गोलियों से भूनकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 15 Jul 2021 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Jul 2021 11:22 AM IST
सार

पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Murder: Former village head shot dead in Muzaffarnagar
प्रधान की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरोड़ा के पूर्व प्रधान मांगेराम(50) की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पेट्रोल डालकर शव को जलाने का प्रयास भी किया। हत्या की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधान मांगेराम सुबह प्रात करीब 7:00 बजे बाइक लेकर अपने खेतों पर गया था। वहीं पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने तीन गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शरीर पर पेट्रोल जला कर शव को जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे किसानों ने मौके पर जाकर शव में लगी आग को बुझाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक पूर्व प्रधान 25 साल पहले हुए बिल्लू हत्याकांड में जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सभी पहलुओं को जांच में शामिल कर  पड़ताल में लगी है। एक महिला को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गत योजना में मांगेराम प्रधान था। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed