फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder case registered, arrest demanded

हत्या का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की मांग

Tue, 03 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered, arrest demanded
हत्या का मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रामराज। क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर में सोमवार देर रात लेनदेन विवाद में युवक की हत्या प्रकरण में एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए हंगामा किया। एसपी देहात व अन्य अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। गांव में पुलिस बल तैनात है।

क्षेत्र के पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी नईम पुत्र यामीन व गांव निवासी कसरत पुत्र कलवा में लेनदेन को कहासुनी व गाली गलौज हो गई। इसका विरोध करने पर कसरत पक्ष के लोगों ने नईम को चाकू मारकर घायल कर दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को मृतक के चाचा कलवा पुत्र जॉनी ने गांव के ही कसरत पुत्र कलवा, समीर उर्फ भोला पुत्र कसरत व गुड्डी पत्नी कसरत व रईमा पुत्री कसरत के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पोस्टमार्टम के बाद नईम का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव व सीओ जानसठ शकील अहमद के सामने हंगामा शुरू कर दिया। दोनों अधिकारियों के आश्वासन के बाद मृतक के परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। एसपी देहात का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed