फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipality prepared a grand wedding house for 50 lakhs

पालिका ने 50 लाख में तैयार किया बारात घर

Sat, 13 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Municipality prepared a grand wedding house for 50 lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका ने रुड़की रोड के लोगों को बरातघर के रूप में बड़ी सौगात दी है। 50 लाख की लागत से बने इस बारात घर का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के अथक प्रयासों से रुड़की रोड पर पालिका की पौने चार बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। यह जमीन मुख्य मार्ग से 18 फुट नीचे थी। पालिका ने इसकी भराई और चाहरदीवारी का ठेका 27 लाख रुपये में दिया था। मिट्टी भराई के बाद इस जगह को सड़क के बराबर किया गया। इसके बाद पालिका बोर्ड ने यहां 17 लाख रुपये से कमरे आदि का निर्माण कराने का प्रस्ताव किया। निर्माण कार्य के बाद बरातघर को भव्य रूप दिया गया। पालिका ने यहां साढे़ आठ लाख की लागत से शौचालयों का निर्माण कराया। सबमर्सिबल और हैंडपंप भी लगवाया। बारात घर का लाभ यह हुआ कि इस बार पालिका का कांवड़ शिविर भी इसी में लगा। अब इस बरातघर में टाइल्स आदि का कार्य पूरा कर इसे अच्छा रूप दिया गया है। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि पालिका की जमीन को मुक्त कराने के बाद उसके कब्जे में ली गई और जनता के लिए बरातघर बनवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed