{"_id":"60c637af8ebc3e11ea325c2a","slug":"municipality-engaged-in-getting-rid-of-the-problem-of-drinking-water-devband-news-mrt542477544","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की समस्या से निजात दिलाने में जुटी नगरपालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की समस्या से निजात दिलाने में जुटी नगरपालिका
विज्ञापन
देवबंद। पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने अभियान शुरू कर दिया है, जहां पहले से खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कराया जा रहा है, वहीं नगर में सार्वजनिक स्थानों के अलावा चौक-चौराहों पर ठंडे पानी के फ्रीजर लगाए जा रहे हैं। उक्त कार्यों पर करीब 15 लाख रुपये से अधिक का खर्चा आएगा।
हॉल ही में 14वें वित्त से नगर पालिका ने ठंडे पानी के 10 नये फ्रीजर खरीदे हैं। जिन पर करीब 11 लाख रुपये खर्च किए हैं। इन फ्रीजर को रेलवे पुलिस चौकी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इस्लामिया इंटर कॉलेज, रेती चौक, अबुल बरकात व बस स्टेंड के अलावा अन्य चौक-चौराहों पर लगाया जाएगा। तहसील ढाल, तेलियों की मोरी, बैरून कोटला, खानकाह पुलिस चौकी आदि स्थानों पर लगे वाटर कूलर को भी दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। इनके अलावा खराब पड़े हैंडपंपों को भी ठीक किया जा रहा है। इससे अब लोगों को पेयजल की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
ठंडे पानी के फ्रीजर पर खर्चे 11 लाख
पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। 14वें वित्त के अलावा अन्य मदों का पैसा पेयजल आपूर्ति पर खर्चा जा रहा है। इससे लोगों को गर्मियों में पेयजल की किल्लत उत्पन्न न हो सके। - जियाउद्दीन अंसारी, पालिकाध्यक्ष देवबंद ।