{"_id":"5f84a0208ebc3e1a26443eb2","slug":"municipality-board-and-je-face-to-face-muzaffarnagar-news-mrt505832280","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड और जेई आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड और जेई आमने-सामने
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में जेई मूलचंद के कार्यभार को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। जेई पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप है। बोर्ड की बैठक में जेई को पालिका से हटाने का प्रस्ताव किया गया था। इसके बावजूद निदेशालय ने जिले की सभी नगर पंचायतों का कार्य दे दिया है।
सड़क निर्माण में अनियमितता सामने आने के बाद नगर पालिका बोर्ड ने जेई निर्माण मूलचंद को पालिका से हटाने का प्रस्ताव किया था। पहले प्रस्ताव पर कार्रवाई नहीं हुई तो बोर्ड ने दोबारा प्रस्ताव किया। हाल ही में हुई बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव हुआ कि मूलचंद को पालिका में कार्यभार नहीं दिया जाएगा। दूसरी तरफ, निदेशालय ने उसे जिले की समस्त नगर पंचायतों का कार्यभार दे दिया है। नगर निकाय निदेशालय की निदेशक डॉ काजल ने आठ अक्तूबर को आदेश जारी किया कि अवर अभियंता सिविल मूलचंद मुजफ्फरनगर नगर पालिका के साथ जनपद की सभी नगर पंचायतों का निर्माण कार्य देखेंगे। इनमें बुढ़ाना, शाहपुर, जानसठ, मीरापुर, पुरकाजी, भोकरहेडी, चरथावल और सिसौली नगर पंचायत शामिल है।
सभी रिकार्ड तलब किया
मुजफ्फरनगर। नगर विकास विभाग में विशेष सचिव इंद्रमणि त्रिपाठी ने जेई मूलचंद प्रकरण में कहा कि यह गंभीर मामला है। जेई मूलचंद से संबंधित समस्त रिकार्ड तलब किया गया है। जल्द ही शासन स्तर से इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।