{"_id":"5828ba8e4f1c1b8553b3d02f","slug":"municipal-strike-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में हड़ताल जारी, प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में हड़ताल जारी, प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पालिका में धरना देते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में भुगतान करने की मांग को लेकर नगर पालिका के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने पालिका में प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया तो, वे नगर की पेयजल आपूर्ति भी ठप कर देंगे।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार वाल्मीकि की अध्यक्षता में तीसरे दिन भी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। कर्मचारी एसीपी व पीएफ पेंशन के बिलों का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। निर्णय लिया कि जब तक समस्त भुगतान कर्मचारियों के खाते में नहीं जाता और उसकी सूची संघ को उपलब्ध नहीं कराई जाती। तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
रविवार को धरने पर कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर पेयजल आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी। उधर, चेयरमैन पारस जैन का कहना है कि कर्मचारी राजनीतिक लोगों के बहकावे में न आएं। हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट आए। अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि, मंत्री नरेंद्र कुमार शर्मा, संतलाल, मेहराजूद्दीन, प्रतिभा, पूनम, सरफराज, माया, बबली, जुगन, राकेश, सुधीर, अश्वनी आदि कर्मचारी शामिल रहे।