{"_id":"67c4a3e636f905ee310cde59","slug":"municipal-officials-are-looking-for-land-to-dump-garbage-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-140718-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कूड़ा डंप करने के लिए जमीन तलाश रहे पालिका अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कूड़ा डंप करने के लिए जमीन तलाश रहे पालिका अधिकारी
विज्ञापन
खतौली। नगर से निकलने वाले कूड़े को डंप करने के लिए नगर पालिका कर्मचारी भूमि तलाश करने में लगे हैं। किराए पर ली गई भूमि को नगर पालिका को इसी माह खाली करना है। इसको लेकर पालिका अधिकारी परेशान हैं।
नगर से निकले कूड़े को डंप करने के लिए नगर पालिका ने गत वर्ष गांव भैंसी के जंगल में किराए पर जमीन ली थी, जिसमें बड़ी मात्रा में कूड़ा पड़ा हुआ है। किसान ने एक अप्रैल तक जमीन को खाली करने के लिए पालिका अधिकारियों को कह दिया है।
वहीं गांव मुबारिकपुर तिगाई में लगाया गया कूड़ा निस्तारण प्लांट भी बंद है, जिसमें तकनीकी खराबी आ गई है। नगर से प्रतिदिन करीब 25 टन से अधिक कूड़ा निकलता है। नगर पालिका ईओ राजीव कुमार ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लांट को ठीक करा लिया गया है। जमीन की तलाश की जा रही है। नगर से दस किलोमीटर के क्षेत्र तक जमीन मिलती है तो उसे किराए पर लिया जाएगा। जमीन खरीदने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।