फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipal officers accused of negligence in development works

पालिका अधिकारियों पर लगाया विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप

Sat, 10 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal officers accused of negligence in development works
सहारनपुर, देवबंद। भाजपा के नामित सभासद एवं पूर्व नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अधिकारियों की लापरवाही के चलते जहां नगर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी है जिस कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता गजराज राणा ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि पालिका अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। नगर में पेयजल, बिजली एवं सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी है। जनता की लगातार शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जबकि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण लोग बुखार आदि बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। अस्पतालों में भी आएं दिन बुखार आदि के केस बढ़ रहे हैं। गजराज राणा ने कहा कि कीटनाशक दवा का छिड़काव व फॉगिंग तक पालिका नहीं करा रही है। नगर में रेलवे रोड समेत कई सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। परंतु टूटी सड़कों की मरम्मत तक नहीं कराई जा रही है। नाले-नालियां भी गंदगी से अटे पड़े हैं। खराब पड़ी लाइटों को भी नहीं बदला जा रहा है। जिस कारण गलियों में अंधेरा पसरा रहता है, जबकि त्योहार आरंभ हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि नगरपालिका ने जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो सर्वसमाज को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उधर, ईओ डॉ. धीरेंद्र राय ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि समय-समय पर नालों की सफाई कराई जा रही है। त्योहारों को निकट देख सफाई व्यवस्था में और सुधार किया जा रहा है। टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए भी कार्य योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed