फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipal officer summoned regarding laborer's death

Muzaffarnagar News: मजदूर की मौत को लेकर पालिका अफसर तलब

Wed, 22 May 2024 04:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Municipal officer summoned regarding laborer's death
मुजफ्फरनगर। हादसे में मजदूर की मौत के प्रकरण में परिजनों की ओर से कंपनी और पालिका के खिलाफ दायर शिकायत पर श्रम विभाग ने पालिका और कंपनी के अधिकारियों के बयान दर्ज किए। विभाग ने मृतक के परिजनों को भी सुनवाई के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

फरवरी 2024 से एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी प्रा. लि. ने नगरीय क्षेत्र के 55 वार्डों में काम करना प्रारम्भ किया है। 28 अप्रैल को कंपनी के चरथावल रोड पर बनाए गए कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर कूड़ा बीनने के दौरान जेसीबी से मजदूर महराज की मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर जेसीबी चालक के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को सहायक श्रमायुक्त आरके सिंह के समक्ष पालिका और कंपनी के कर्मचारी उपस्थित हुए और अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

पालिका की ओर से स्वास्थ्य विभाग के लिपिक शोभित संगल और कंपनी की ओर से विपुल राठी ने साक्ष्य देते हुए मृतक से पालिका या कंपनी का कोई लेना देना नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अतुल कुमार ने बताया कि मृतक प्राइवेट कूड़ा बीनने वाला मजदूर था, उसका पालिका से कोई भी संबध नहीं है। श्रम विभाग का नोटिस मिलने के बाद हमने कंपनी से उसके कर्मचारियों की सूची तलब की, जो पेश कर दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि शहरी क्षेत्र में उनके 314 कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिसमें महराज नामक कोई भी कर्मचारी नहीं है।

एमआईटूसी के परियोजना प्रबंधक और जोन इंचार्ज पुष्पराज सिंह ने बताया कि पालिका ने उनसे जानकारी मांगी थी, वो दे दी गई है। मजदूर की मौत से कंपनी का कोई लेनादेना नहीं है। श्रम विभाग से कंपनी को कोई नोटिस नहीं मिला है। सहायक श्रमायुक्त आरके सिंह ने बताया कि मजदूर महराज के परिजनों ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कंपनी और पालिका से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed