फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Municipal is busy to deal with drinking water problem in summer

पेयजल आपूर्ति की समस्या से निजात दिलाने में जुटी नगरपालिका

Thu, 18 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Municipal is busy to deal with drinking water problem in summer
गर्मी में पेयजल समस्या से निपटने को जुटी नगरपालिका
विज्ञापन

देवबंद। गर्मियों में पेयजल आपूर्ति की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका ने कमर कस ली है। बंद पड़े ट्यूबवेलों को दुरुस्त कराने का काम शुरू हो गया। नए ट्यूबवेलों को चालू करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।
नगरपालिका सबसे ज्यादा ध्यान उन क्षेत्रों पर दे रही है, जहां के बाशिंदे पानी के लिए तरसते थे। इनमें शिक्षक नगर, विवेक विहार, बालाजी धाम, वेद विहार कालोनी, मोहल्ला पठानपुरा दगड़ा और पठानपुरा नाम आदि शामिल हैं। विवाह शादी समेत अन्य कार्यक्रमों में पेयजल आपूर्ति के लिए यूं तो नगरपालिका के पास पहले से ही 3000 लीटर के 8 टैंकर मौजूद हैं लेकिन इन गर्मियों के लिए स्टील के 2 और टैंकर खरीदे गए हैं। जलकल विभाग के प्रभारी मौ. आरिफ ने बताया कि पठानपुरा दगड़ा का काफी समय से ट्यूबवेल बंद पड़ा था, जिसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। पठानपुरा लाम में नया ट्यूबवेल लगाया गया है। देवीकुंड मेला परिसर में हाल ही निर्मित नई टंकी गर्मियां आने से पूर्व चालू करा दी जाएगी। इसमें पाइप लाइन बिछाने व ज्वाइंट करने का काम चल रहा है। इस टंकी के चालू होने से शिक्षक नगर समेत कई कालोनियों के लोगों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति पर खर्ची जाएगी 15वें वित्त की धनराशि
नगर में 4 छोटे और 15 बड़े ट्यूबवेल लगे हैं। जो बंद पड़े हैं उन्हें चालू करने का काम शुरू कर दिया गया है। 15वें वित्त से पेयजल आपूर्ति पर 60 से 70 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। ट्यूबवेलों के चालू होने के बाद लोगों को पेयजल के लिए नहीं तरसना पड़ेगा। बिजली गुल होने के बाद जनरेटरों की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जियाउद्दीन अंसारी पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed