{"_id":"5a00b2cd4f1c1b65548bb70b","slug":"municipal-elections-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधा के टिकट पर भाजपा में हुआ बखेड़ा, नेताओं के पुतले फूंके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधा के टिकट पर भाजपा में हुआ बखेड़ा, नेताओं के पुतले फूंके
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
विधायक कपिलदेव को खरीखोटी सुनातीं महिला कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के घोषित टिकट को लेकर पार्टी में बखेड़ा खड़ा हो गया है। आठ माह पहले बसपा छोड़कर भाजपा में आए उद्यमी अरविंद राज शर्मा की पत्नी सुधा राज शर्मा को पार्टी ने चेयरमैन पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी के फैसले से खफा भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी विरोध में सड़कों पर उतर आईं और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान, शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी के शिवचौक पर पुतले फूंके। मान-मनौव्वल के लिए पहुंचे भाजपा नेताओँ को महिला कार्यकर्ताओं ने खूब खरी-खोटी सुनाई। हाईकमान और कुछ नेताओं पर टिकट की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए। देर रात तक महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
भाजपा ने नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए सुधा राज शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र पांडेय की अधिकृत घोषणा जैसे ही जारी हुई, शहर में महिला कार्यकर्ताओं में उबाल आ गया। नगर निकाय की अधिसूचना में आजादी के बाद पहली बार मुजफ्फरनगर पालिका का चेयरमैन पद महिला के लिए आरक्षित किया गया था।
विज्ञापन
पार्टी की कई वरिष्ठ महिलाएं टिकट की दौड़ में थीं। प्रत्याशी बनने के लिए 33 महिलाओं ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी। सुधा राज शर्मा के टिकट की घोषणा के बाद महिला कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। महिला कार्यकर्ता रविवार को विरोध में सड़कों पर उतर आईं। शिवचौक पर एकत्र हुई महिलाओं ने सांसद डॉ संजीव बालियान,
शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी के पुतले फूंके।
नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बखेड़ा खड़ा होने के बाद भाजपाइयों में हलचल मच गई। महिलाओं के जाम लगाने के बाद पुलिस प्रशासन को व्यवस्था संभालनी पड़ी। पत्नी सुधा राज को पर्चा भरवाने की तैयारी में लगे अरविंद राज शर्मा तुरंत धरने पर पहुंच गए। वहां उनकी महेशो चौधरी और साधना सिंघल से झड़प हुई। शर्मा ने महिलाओं को गुस्सा त्यागने की अपील की। साथ ही कहा कि चुनाव आप सभी को लड़ना है। वह भी उन्ही के बीच के हैं।
हंगामे की सूचना पर सांसद बालियान, एमएलए कपिलदेव, जिलाध्यक्ष सैनी को शिवचौक आना पड़ा। महिलाओं ने खुलेआम आरोप लगाया कि भाजपा में लोकतंत्र खत्म हो चुका है, जो महिला कार्यकर्ता पिछले दो दशक से पार्टी में मेहनत कर रही हैं, उनकी उपेक्षा कर दी गई है। आठ माह पहले बसपा छोड़कर पार्टी में आए पदाधिकारी की पत्नी को टिकट थमा दिया गया, जिनकी संगठन में कोई सक्रियता नहीं है। सुधा खुद शहर से बाहर रहती हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि टिकट की खरीद-फरोख्त हुई है। भाजपा नेताओं ने अपना बचाव यह कहकर किया कि टिकट के चयन में उनकी कोई भूमिका नहीं है, पार्टी का फैसला है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि टिकट में उनकी सहमति नहीं है तो वह भी धरने पर साथ बैठें। नेताओं ने पार्टी हाईकमान के समक्ष उनकी पीड़ा रखने का भरोसा देकर पीछा छुड़ाया। इसके बावजूद महिलाएं धरने से नहीं उठीं। प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, महेशो चौधरी, साधना सिंघल, सुनीता शुक्ला, सुनीता शर्मा, एकता गुप्ता, सरिता अरोड़ा, रेणू चौधरी, रेखा अग्रवाल, लक्ष्मी धीमान, रेनू गर्ग, सुषमा पुंडीर आदि शामिल रहीं।
रात में धरने पर जमा ली रसोई
मुजफ्फरनगर। प्रत्याशी चयन के विरोध में देर रात तक शिवचौक पर डटीं महिला कार्यकर्ताओं ने लाख समझाने के बावजूद घर नहीं लौटीं। वहीं, बरामदे में धरनास्थल पर भोजन के लिए रसोई जमा ली गई। चूल्हा-सिलेंडर लाकर महिलाओं ने खाना बनाया। भाजपा में छिड़े हंगामे से दिनभर राजनीतिक हलकों में चर्चा रही। विरोध प्रदर्शन की सूचना लखनऊ और दिल्ली तक पहुंचा दी गई है।
बिलकिश का टिकट कटा, अंजू होंगी कांग्रेस प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद में बीजेपी से ब्राह्मण प्रत्याशी आने के बाद कांग्रेस ने अंतिम समय में अपना प्रत्याशी बदल दिया। वैश्य पर दांव लगाते हुए कांग्रेस ने निवर्तमान चेयरमैन पंकज अग्रवाल की चाची अंजू अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। चुनाव की जिम्मेदारी पंकज अग्रवाल और जिले की टीम को सौंपी गई है।
कांग्रेस हाईकमान ने तीन दिन पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बिलकिश चौधरी का टिकट घोषित कर दिया था। कांग्रेस के पुराने नेताओं में इस टिकट को लेकर चर्चा शुरू हो गई और किसी अन्य मजबूत दावेदार को चुनाव लड़वाने के लिए हाईकमान पर दबाव बनाया गया। इसी बीच बीजेपी से ब्राह्मण का टिकट होने से कांग्रेस ने वैश्यों की नाराजगी को भुनाने के लिए वैश्य प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया।
प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने जिले के सभी बड़े नेताओं पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, निवर्तमान चेयरमैन पंकज अग्रवाल, मुकेश शर्मा, शहर अध्यक्ष सतीश गर्ग, जिलाध्यक्ष नानू मिया की एक कमेटी बनाई। कमेटी ने सोमवार शाम सर्वसम्मति से पंकज अग्रवाल की चाची अंजू अग्रवाल का नाम तय किया। देर रात पार्टी ने बिलकिश का टिकट काट उनका टिकट घोषित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने पंकज अग्रवाल को चुनाव लड़वाने की पूरी जिम्मेदारी सौंपी है।