{"_id":"5dc46b1f8ebc3e5b062c8a3e","slug":"mufaffarnagar-received-rain-on-thursday-muzaffarnagar-news-mrt452475443","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल छाए, बारिश हुई और फिर निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल छाए, बारिश हुई और फिर निकली धूप
विज्ञापन
बारिश में छाता लगाकर गंतव्य को वाहन सवार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादल छाए, बारिश हुई और फिर निकली धूप
मुजफ्फरनगर। मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को पूरी तरह बदला रहा। सुबह धुंध और बादल छाए हुए थे। दोपहर में बारिश हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही धूप खिल गई। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और यहां हुई बारिश के कारण ठंडक बढ़ गई। दिन में भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बारिश होने के कारण कई दिनों से छाया स्मॉग भी छंट गया है और आसमान एकदम साफ हो गया।
बृहस्पतिवार को मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस हो गए, जबकि न्यूमतम 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बदलते मौसम में सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक वीके जौहरी बताते हैं कि दिन में गरमाहट होने के कारण काम पर जाने वाले लोग गर्म कपड़े साथ नहीं ले जाते लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है। मौसम ऐसा है कि गर्म कपड़े पहनना शुरू कर देना चाहिए और दिन में भी पहने रहना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम या अन्य ठंडी चीजों के सेवन से बचें। ऐसे मौसम में बुखार, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ती हैं। बुखार होने पर तुरंत योग्य चिकित्सक को दिखाएं।
धुंध छंटने से मिली राहत
कई दिनों से छाई धुंध के कारण के लोग परेशान हो रहे थे। हवा चलने के कारण धुंध कम हो गई थी लेकिन बुधवार से फिर हवा बंद हो गई। इसके चलते धुंध का असर दोबारा आने लगा था। बृहस्पतिवार सुबह धुंध छाई थी, जो बारिश होने से साफ हो गई और प्रदूषण से राहत मिली। हालांकि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 285 पर रहा, लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया।