फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mtgnnakrmi struggled with chaos

अव्यवस्थाओं से जूझते रहे मतगणनाकर्मी

Tue, 03 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 03 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Mtgnnakrmi struggled with chaos
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बनाए गए मतगणना स्थल पर रात्रि और सोमवार को दिनभर अव्यवस्था का माहौल रहा।
विज्ञापन


मतगणनाकर्मी भोजन, पानी, शौचालय, बैठने की व्यवस्था नहीं होने पर परेशान रहे। ड्यूटी के पैसे न मिलने पर मतगणना कर्मियों को प्रदर्शन करना पड़ा।

मतगणना स्थल पर मतों की गिनती के दौरान कई बार बिजली बीच में ही गुल हो गई और रात्रि में काफी देर तक नहीं आई।

चुनाव जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी आरओ और उच्चाधिकारियों को कोई टेंशन नहीं हुई। हालात इतने खराब थे कि मतगणना कर्मियों, एजेंटों के लिए पानी और शौचालय तक की व्यवस्था रात्रि में नहीं थी। रात्रि में जिन कर्मचारियों ने ड्यूटी की उन्हें भुगतान नहीं दिया गया।


कर्मचारी जब आरओ के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा कि एडीएम प्रशासन मनोज कुमार से मिलो। कर्मचारी जब उनके पास पहुंचे तो उन्होंने भागने को कहा।

इस पर कर्मचारियों को गुस्सा आ गया और उन्होंने यह कहते हुए कि वह लोग जानवर नहीं है, सुबह साढे़ छह बजे मतगणना स्थल पर ही प्रदर्शन किया। मौके पर मीडिया के मौजूद होने की सूचना पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को बुलाकर दो घंटे बाद पैसे देने की बात कही।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अव्यवस्था का उन्हें पूरी रात सामना करना पडा। उधर, अव्यवस्था के कारण सोमवार को दोपहर तक भी गिनती का काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed