फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   MP arrived to inspect housing development in Khatauli

Muzaffarnagar News: खतौली - आवास विकास का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद

Tue, 05 Sep 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
MP arrived to inspect housing development in Khatauli
खतौली आवास विकास कालोनी का निरीक्षण करते हुए मंत्री डॉ संजीव बालियान।
- मंगलवार को आवास विकास के अधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया
विज्ञापन

- डीएफसीसी और रेलवे के अधिकारियों के साथ बातचीत की जाएगी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। आवास विकास काॅलोनी की समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने काॅलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने आवास विकास के अधिकारियों सहित नगरपालिका के अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता की। कहा कि जब तक काॅलोनी की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक आवास विकास प्रोपर्टी को न बेचे। पांच सितंबर को उन्होंने अधिकारियों को दिल्ली बैठक में बुलाया है। डीएफसीसी और रेलवे के अधिकारियों के साथ बातचीत की जाएगी।

कस्बे में आवास विकास द्वारा अशोक विहार के नाम से 1985 में काॅलोनी बसाई थी। समस्याओं को लेकर अशोक विहार विकास समिति के अध्यक्ष सुधीश पुंडीर ने काॅलोनी के टी प्वाइंट पर बैठक की। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी शामिल हुए। उन्होंने काॅलोनी की समस्या को निरीक्षण कर देखी। काॅलोनी के लोगों ने बताया कि यहां जलनिकासी नहीं है, सीवर चालू नहीं हैं। प्रकाश व्यवस्था, नाली व्यवस्था खराब है। लोगों ने दूध की डेयरी बना रखी है, जिसकी काॅलोनी में अनुमति नहीं है। कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ के चलते अपने मकानों को कुछ ब्याज पर पैसा देने वाली कंपनियों को दे दिया है, जिस कारण काॅलोनी की सुरक्षा में सेंधमारी हो रही है।
विज्ञापन

सांसद ने आवास विकास के कर्मचारियों से बातचीत की। सीमा विस्तार के बाद आवास विकास काॅलोनी नगरपालिका सीमा में पहुंच गई, इसलिए नगरपालिका कर्मचारियों से भी बात की गई। बालियान ने कहा कि बेहतर जीवन जीने के लिए यह लोग यहां पर आए थे, लेकिन कोई सुविधा नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक आवास विकास खाली पड़ी प्रोपर्टी नहीं बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे लाइन के नीचे से पुलिया बनाने के सुझाव के बाद डाॅ. संजीव बालियान ने आवास विकास के अधिकारियों को पांच सितंबर को दिल्ली बुलाया है, वहां रेलवे और डीएफसीसी के अधिकारियों से बात कर इस समस्या का समाधान किए जाने का रास्ता निकाला जाएगा। इस अवसर पर आवास विकास के एक्सईएन विरेंद्र यादव, जेई सुनील कुमार, नगरपालिका से ईओ राकेश जसवाल, जेई सुरेंद्र कुमार, राजू अहलावत, सुधीश पुंडीर, सुधीर सैनी, अमित जैन, अमित कसाना, अमित उपाध्याय, नीटू उपाध्याय, अनुज सहरावत, नवीन उपाध्याय एडवोकेट, दर्पण गुप्ता, हर्षित गुप्ता, राकेश मास्टरजी, देशराज, सुरेश आर्य, सतेंद्र इंसा, प्रदीप ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed