फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mourning in Sisauli due to the death of Vishnu Prakash Mishra

Muzaffarnagar News: विष्णु प्रकाश मिश्रा के निधन से सिसौली में शोक

Fri, 24 Feb 2023 06:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Mourning in Sisauli due to the death of Vishnu Prakash Mishra
डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्रा, फाइल फोट - फोटो : Amar ujala
- भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने जताया दुख
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सिसौली। करीब तीन दशक तक कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान के प्रवक्ता रहे प्रख्यात शिक्षाविद् एवं पत्रकार डॉ. विष्णु मिश्रा के निधन से शोक छा गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति करार दिया। वह दिवंगत भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के करीबी लोगों में से एक थे। हमेशा किसान हितों के लिए योगदान दिया। किसान भवन पर भी उनके निधन पर दुख जताया गया।
सौम्य स्वभाव के डॉक्टर विष्णु मिश्रा का क्षेत्र की शिक्षा में अभूतपूर्व योगदान रहा। वह 1971 से 2001 तक डीएवी इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान विषय के प्रवक्ता पद पर तैनात रहे। इसके बाद 2011 तक कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नंगला बदायूं में प्रधानाचार्य पद पर रहे। समाजसेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। 40 से अधिक बार रक्तदान करने वाले डॉ. मिश्रा ने 50 से अधिक लोगों को देहदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉक्टर विष्णु मिश्रा ने भी 1975 में अपना देहदान कर दिया था। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार परिवार ने उनकी देह को राममूर्ति मेडिकल कॉलेज बरेली को सौंप दिया। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, मास्टर बिजेंद्र सिंह, मास्टर सूरत सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, देवेंद्र कुमार ने दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed