फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mourning in Nirgajani village

दो दिन से निरगाजनी में बंद रहे काम-धंधे  

Thu, 27 Apr 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 27 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mourning in Nirgajani village
शहीद मनोज को सलामी देते सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला
मनोज कुमार की शहादत पर पूरे गांव में गम का माहौल है। दो दिन से लोग काम-धंधे बंद कर रणबांकुरे के अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे थे। रिश्तेदार, नेता, अफसर हर कोई मनोज की शहादत को सलाम कर रहा था। सोमवार को हुई घटना के बाद बुधवार को शव का अंतिम संस्कार हुआ। पहले पति और अब बेटे का दुनिया से जाना मां के लिए बेहद दुखदायी रहा।  
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हुए भोपा के निरगाजनी  निवासी मनोज कुमार की शहादत की जानकारी जैसे ही उसके घर पहुंची, पैरों के तले से जमीन खिसक गई। यह सुनकर मां राजेश का कलेजा बैठ गया। घर में रोने-बिलखने की आवाज गूंजने लगी। इसके बाद ग्रामीणों और रिश्तेदारों का जमावड़ा शहीद के घर के बाहर जुटना शुुरू हो गया। शहीद की शहादत में शामिल होने के लिए सोमवार रात से लोग खड़े इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात जैसे ही पार्थिव शरीर को लेकर सीआरपीएफ के जवान गांव पहुंचे मां और बहनों की चीत्कार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। छह वर्ष पूर्व आज के ही दिन पति को खोने वाली मां के बेटे का शव घर पहुंचा तो उसका विलाप देखकर हर कोई रो उठा। गांव की कोई गली ऐसी नहीं थी, जहां भीड़ न हो। गांव की गलियों में भीड़ मनोज की याद में नारे लगा रही थी। गली, घेर, चबूतरे, मकानों की छतों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कई दलों के नेता, अफसर, समाजसेवी सभी ने नम आंखों से मनोज को याद किया। गांव के लाडले को खोने का गम ग्रामीणों के चेहरे पर साफ दिख रहा था। निरगाजनी में दो दिन तक ग्रामीणों ने कोई काम-धंधा नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed