फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mourning in Chittor village due to the death of army soldier Sankey

Muzaffarnagar News: सेना के जवान सैंकी की मौत से चितौड़ा गांव में शोक

Sat, 01 Mar 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mourning in Chittor village due to the death of army soldier Sankey
दौराला - मृतक जवान शैंकी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव चितौड़ा निवासी सेना के जवान सैंकी कुमार की सड़क हादसे में मौत से गांव में शोक छाया है।
विज्ञापन

मेरठ के सकौती क्षेत्र में गांव जीतपुर मार्ग पर सड़क हादसे में सैंकी की मौत हो गई थी। गांव चितौड़ा निवासी सैंकी कुमार शुक्रवार सुबह बाइक से सकौती क्षेत्र में अपने परिचित से मिलने गया था। वहां से आते समय जीतपुर मार्ग पर गन्ने से भरे ट्राॅले की चपेट में आकर सैंकी की मौत हो गई थी। दौराला पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी तो परिजनों ने शोक छा गया। देर शाम तक सेना के जवान का शव गांव नहीं पहुंचा था।
- एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
गांव चितौड़ा निवासी सैंकी कुमार की शादी दिसंबर 2023 को सरधना के गांव मैना पुटठी निवासी पारुल के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि सैंकी दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई योगेंद्र रुड़की एक कंपनी में इलेक्ट्रीशियन है। जबकि पिता अनूप सिंह खेती करते हैं।
विज्ञापन

- दस दिन की छुट्टी पर आया था सैंकी
सैंकी कुमार की ड्यूटी जम्मू में थी। वह 21 फरवरी को दस दिन की छुट्टी लेकर गांव आया था। वह सेना में एथलेटिक्स खिलाड़ी था। वह 12 किलोमीटर क्राॅस कंट्री दौड़ की तैयारी कर रहा था। दो दिन बाद उसे ड्यूटी पर लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीओ सहित छह पुलिसकर्मियों को विदाई दी

मुजफ्फरनगर। सीओ कार्यालय मुकेश कुमार, महिला थाने में तैनात दरोगा राज कुमार राणा व दरोगा ऋषिराज सिंह, मुकेश त्यागी, बृज किशोर त्यागी व दीवान सतीश वर्मा को पुलिस की सेवा पूरी करने पर पुलिस लाइन में विदाई दी गई। कार्यक्रम में एसएसपी अभिषेक सिंह व अन्य सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को उपहार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed