{"_id":"6785684ce36655cd88059fde","slug":"mothers-court-decorated-with-fruits-and-flowers-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-137789-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फल-फूल से सजा माता का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फल-फूल से सजा माता का दरबार
Tue, 14 Jan 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे के श्री दुर्गा मंदिर चांदनी वाला परिसर में स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर में माता के प्रकटोत्सव पर माता के दरबार को फल-फूल व साग-सब्जियों से सजाया गया। माता के दर्शन व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। भंडारे का आयोजन किया गया।
प्रात: करीब छह बजे मंगला आरती का आयोजन हुआ। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। माता के दर्शन करने वालेे सभी श्रद्धालुओं ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने दीप प्रज्जवलित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुशील कुमार तायल, अमरीश बंसल, मनीष संगल, विपुल संगल, राजकुमार संगल आदि मौजूद रहे।