{"_id":"6454e4a078385b726902daa8","slug":"mother-in-law-and-son-in-law-sued-for-trying-to-cast-fake-vote-of-deceased-woman-muzaffarnagar-news-c-14-1-212136-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मृतक महिला का फर्जी वोट डालने की कोशिश में सास-दामाद पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मृतक महिला का फर्जी वोट डालने की कोशिश में सास-दामाद पर मुकदमा
विज्ञापन
दामाद सभासद प्रत्याशी है, पुलिस ने सास का चालान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। निकाय चुनाव के मतदान के दौरान मृतक महिला का आधार कार्ड बनवाकर फर्जी वोट डालने की कोशिश करने वाली सास और उसके दामाद सभासद प्रत्याशी के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वृद्ध महिला का चालान कर दिया है।
बृहस्पतिवार को प्रथम चरण के चुनाव के दौरान मीरापुर नगर पंचायत के चेयरमैन और सभासद पद के लिए मतदान हुआ। वार्ड नंबर 14 से शहजाद पुत्र इसराइल और शहजाद पुत्र मुन्ना वार्ड सभासद के प्रत्याशी के पद पर चुनाव लड़ रहे थे। दोपहर को शहजाद पुत्र इसराइल की सास कांधला के गंगेरू निवासी वसीला ने मीरापुर के मोहल्ला कमलीयान निवासी मृतक महिला मुन्नी का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर वोट डालने के लिए पहुंच गई। मगर, दूसरे सभासद प्रत्याशी ने उसे पहचान लिया और मौके पर पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच की तो मामला सही पाया गया। पुलिस ने मौके से ही महिला को हिरासत में ले लिया। साथ ही आरोपी सभासद और फर्जी आधार कार्ड बना रहे कंप्यूटर सेंटर संचालक के यहां छापा मारा, लेकिन दोनों फरार मिले।
पुलिस ने मामले में शहजाद पुत्र मुन्ना की तहरीर पर फर्जी आधार पर वोट डालने की कोशिश कर रही सास और उसके दामाद के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। वृद्ध महिला का चालान कर दिया है।