फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mother-in-law and daughter-in-law face to face for Bhokarhedi's chair

Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी की कुर्सी के लिए सास-बहू आमने-सामने

Fri, 21 Apr 2023 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 08:28 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and daughter-in-law face to face for Bhokarhedi's chair
- निवर्तमान चेयरपर्सन सरला देवी लड़ रही निर्दलीय
विज्ञापन

- उनकी बहू मीना भी इस बार आसपा से लड़ रही चुनाव

प्रेम सागर
भोपा/भोकरहेड़ी। चुनाव चिन्ह आवंटित होते ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित भोकरहेड़ी नगर पंचायत में चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए इस बार सास-बहू के बीच भी रोचक मुकाबला है। सास सरला देवी निवर्तमान चेयरपर्सन हैं, जबकि उनकी बहू मीना आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी है। भोकरहेड़ी नगर पंचायत चुनाव में 21 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गई हैं। भाजपा से संतोष देवी, बसपा से सरोज बाला और आजाद समाज पार्टी से मीना चुनाव के मैदान में है। इनके अलावा यहां 15 निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रहे है। चुुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है।
पिछली योजना में सपा के टिकट से चेयरपर्सन रहीं सरला देवी पत्नी रवि दत्त इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। उनकी बहू मीना पत्नी कविंदर इस बाद सपा, रालोद और आजाद समाज पार्टी गठबंधन की प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


15 हजार मतदाता
कस्बे की कुल आबादी लगभग 23 हजार है औ। 15 हजार मतदाता है। कुल सात पोलिंग बूथ बनाए गए है। सबसे बड़ा बूथ इंटर कॉलेज में है। वार्ड की बात करें तो यहां 13 वार्ड है, जिन पर 59 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थाई पुलिस चौकी व कंट्रोल रूम बनाया
भोपा /भोकरहेडी। भोकरहेड़ी नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर जहां भोकरहेड़ी बस स्टैंड पर अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है। इसी के साथ साथ शुक्रवार को भोकरहेड़ी इंटर कॉलेज में पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed