{"_id":"60fefa898ebc3e584527b20e","slug":"mother-and-daughter-die-in-road-accident-khatauli-news-mrt5491666109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत
जानसठ/ककरौली (मुजफ्फरनगर)। गांव ढासरी में नहर पुल के पास सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक दंपती व उसके बच्चे की हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।
मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव बेगवाबाद निवासी निशांत अपनी पत्नी बंटी और दो बच्चों दो साल की बेटी गोलो, चार साल के पुत्र डब्बू को लेकर ससुराल ककरौली के गांव ढासरी में अपनी ससुराल वेदपाल के यहां आए थे। सोमवार शाम ससुराल से निशांत परिवार के साथ घर वापस जा रहा था। गंगनहर के पास जानसठ की ओर से जा रहे मिक्सिंग मशीन के जुगाड़ ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से निशांत की दो साल की बेटी गोलो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशांत, पत्नी बंटी सहित पुत्र डब्बू घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। ककरौली पुलिस ने मुताबिक अस्पताल ले जाते समय रास्ते में घायल महिला बंटी की भी मौत हो गई। हादसे की घटना से मायके वालों में कोहराम मच गया।