फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Most TB patients found in Morena region

मोरना क्षेत्र में मिले सबसे ज्यादा टीबी रोगी

Sun, 03 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Most TB patients found in Morena region
मोरना क्षेत्र में मिले सबसे ज्यादा टीबी रोगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। टीबी के खात्मे के लिए चल रहे अभियानों में छिपे हुए रोगियों को ढूंढा जा रहा है। हाल ही में चलाए गए टीबी रोगियों की खोज के अभियान में सबसे ज्यादा 128 नए रोगी सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मोरना क्षेत्र में हैं। इस क्षेत्र के ककरौली और तेवड़ा गांव संवेदनशील हैं। इन गांवों में पहले भी रोगी सामने आ चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक टीबी रोग के खात्मे के लिए अभियान की शुरुआत की है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए समय-समय पर नए रोगियों को खोजने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। 11 से 23 अक्तूबर तक छठी बार अभियान चलाया गया। इस अभियान में लगी टीमों ने घर-घर जाकर टीबी संदिग्ध रोगियों की जांच कराई। बलगम की जांच से 99 रोगियों को टीबी की पुष्टि हुई, जबकि 28 रोगियों को अन्य प्रकार की टीबी पाई गई। इन सभी का उपचार शुरू कर दिया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. लोकेश गुप्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा मोरना क्षेत्र में 21 रोगी सामने आए हैं। ककरौली और तेवड़ा गांव में ज्यादा रोगी मिले हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले चले अभियानों में भी इस क्षेत्र में ज्यादा रोगी सामने आए थे। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन

घनी आबादी और गंदगी से पनप रही टीबी
मुजफ्फरनगर। घनी आबादी और गंदगी वाले क्षेत्रों में टीबी की बीमारी पनप रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. लोकेश गुप्ता का कहना है कि उचित आहार न लेना, धूम्रपान, प्रदूषित क्षेत्र में रहना, गंदगी आदि टीबी रोग के कारण हो सकते हैं। टीबी के मरीज के संपर्क में आने से भी यह रोग फैलता है। उन्होंने बताया कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में टीबी रोगियों के मिलने की ज्यादा संभावना रहती है, इसलिए इन क्षेत्रों में ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में सामने आए रोगी
अस्पताल क्षेत्र चिह्नित रोगी
मोरना 21
बघरा 13
मखियाली 02
गालिबपुर 11
जानसठ 15
नगर क्षेत्र 07
मेघाखेड़ी 03
बुढ़ाना 14
शाहपुर 14
चरथावल 10
खतौली 08
पुरकाजी 09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed