{"_id":"64984ccdfeba12ff3a09d506","slug":"most-of-the-trains-on-this-route-are-late-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-2423-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: इस रूट की अधिकांश ट्रेनें लेट है ....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: इस रूट की अधिकांश ट्रेनें लेट है ....
विज्ञापन
उत्कल, शालीमार, नौचंदी सहित छह ट्रेनें तीन से चार घंटे देरी से पहुंचीं मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। लंबी दूरी की आधा दर्जन ट्रेन अपने निर्धारित समय से तीन से चार घंटे तक लेट चल रही है। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई घंटे ट्रेन लेट रहने के कारण काफी यात्री अन्य वाहनों से रवाना हो गए।
रोजाना हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को नौ बजे मुजफ्फरनगर पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन पौने बारह बजे पहुंची। प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने समय से तीन घंटे, जम्मू से जैसलमेर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस तीन घंटे, पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे, हरिद्वार से बांद्रा जाने वाली एक घंटा तथा दिल्ली से अंबाला जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा लेट पहुंची।
इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुस्तफाबाद निवासी अशोक चौधरी बताते हैं कि उन्हें नौचंदी एक्सप्रेस से सहारनपुर जाना था। मगर, स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन के तीन घंटा देरी से चलने की जानकारी मिली तो उन्हें दूसरे वाहन से जाना पड़ा। खालापार निवासी दिलशाद ने बताया कि उन्हें सुबह के समय शालीमार एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था। मगर, ट्रेन तीन घंटे लेट थी तो वे बस से दिल्ली गए।