{"_id":"5e06536d8ebc3e87bb5b5768","slug":"morning-out-khatauli-news-mrt460860643","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली
विज्ञापन
16-खतौली में प्रकाश उत्सव पर निकाली प्रभात फेरी में शामिल सिख समाज के लोग।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
शुक्रवार को जानसठ रोड स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे से तड़के ही प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। जानसठ रोड स्थित गुरुद्वारे से आरंभ हुई। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए गुजरी। नगर में जगह जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा करके प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। इस दौरान गुरु के संदेशों से ओतप्रोत शब्दों की प्रस्तुति देकर लोगों से सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। आयोजन में सरदार लखबीर सिंह प्रधान, सरदार सतपाल सिंह पाली, सरदार जसवीर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह, हरबंस सलूजा, आशीष रावल, सरदार गगन सिंह, सरदार अवतार सिंह, रमित खरबंदा, गौरी शंकर गौरी, सरदार मंजीत सिंह का मुख्य सहयोग रहा। दो जनवरी को जानसठ रोड स्थित गुरुद्वारे में गुरू गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।