{"_id":"61b8e584f097bb03fb050e26","slug":"morna-mill-employee-suspended-five-contract-employees-also-removed-muzaffarnagar-news-mrt569078059","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरना मिल का कर्मचारी निलंबित, पांच ठेका कर्मचारी भी हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरना मिल का कर्मचारी निलंबित, पांच ठेका कर्मचारी भी हटाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। चीनी मिल मोरना में गन्ना तोल फर्जीवाडे प्रकरण के तुल पकडने के बाद मिल प्रंबधन ने आरोपी, एक मिल कर्मचारी को संस्पेड करते हुए अन्य पांच ठेका कर्मियों को हटा दिया। आरोपो की जांच करने के लिए विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है। वही मिल प्रबंधन मोरना मिल ने आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध भोपा थाने पर नामजद तहरीर दे, मुकदमा कायम कराते हुए कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की।
दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना में मिल कर्मियों द्वारा गन्ना बुग्गी तोल कांटे पर फर्जीवाड़ा प्रकरण पकडे़ जाने के मामले में मिल प्रबंधन ने 6 मिल कर्मियों का हटाते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच बैठा दी है। सीसीओ अंकित चौधरी ने बताया कि 4 दिंसबर की रात्री में 2 बजे से सुबह 6 बजे की गन्ना तोल शिप्ट में बुग्गी तोल कांटे पर तैनात चौकीदार गांव दरियाबाद निवासी यशपाल ने अपने कोड नंबर 37423 गन्ना सट्टा पर्ची संख्या 102651279308 पर फर्जीवाड़ा कर बिना गन्ना लाये पर्ची बनवाने का प्रयास किया।
चौकीदार यशपाल ने टोकन रूम में तैनात मिल कर्मचारी ओमबीर सिंह को गुमराह करते हुए यार्ड सुपरवाइजर का नाम लेते हुए चोरावाला की बंद शिप्ट में अपनी पर्ची पर टोकन जारी करा दूसरे किसान की बुग्गी को कांटे पर खड़ा कर 44.35 किलो की पर्ची बनावा ली। इसके बाद खाली बुग्गी तोल कांटे पर तैनात प्राईवेट तोल लिपिक आशीष ने पर्ची बनाने से मना कर दिया। तोल कांटे पर तैनात अंकि त चौकीदार ने फर्जीवाड़ा होने की जानकारी यार्ड सुपरवाइजर रामपाल को दी। मिल कर्मियों की मिली भगत से फर्जीवाडे़ की जानकारी आने पर मिल प्रबंधन ने सीसीओ अंकित चौधरी को जांच सौंपी। मिल प्रबंधक कमल रस्तोगी ने बताया कि मिल कर्मचारी ओमबीर सिंह को संस्पेड करते हुए ठेका कर्मी व मिल यार्ड सुपरवाइजर रामपाल, शीट राइटर नकुल ककराला, आशीष , अंकित निवासी करहेडा, व चौकीदार यशपाल को दोषी पाये जाने पर भोपा थाने पर नामजद तहरीर देते हुए इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।