फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Morna defeated Kutbi in volleyball

Muzaffarnagar News: मोरना - वाॅलीबाल में मोरना ने कुटबी को हराया

Thu, 26 Oct 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Morna defeated Kutbi in volleyball
वॉलीबॉल विजेता टीम मोरना टीम को नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित करती है भाजपा क्षेत्रीय म
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरना। महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित शहीद भगत सिंह वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मोरना ने कुटबी की टीम को पराजित कर खिताब जीता। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में गांव धीराहेड़ी, नंगला मुबारिक, करहेड़ा, भोकरहेड़ी, अथाई, कुटबी, बहुपुरा, एलपीएन दिल्ली और मोरना समेत अन्य टीमों के बीच मुकाबले हुए। प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में मोरना ने भोकरहेड़ी को 3-2 से और दूसरे सेमीफाइनल में मोनू कुटबी क्लब ने एलपीएन दिल्ली की टीम को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मोरना की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मोनू क्लब कुटबी की टीम को 15-12, 15-11, 16-14 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी और विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक बालियान ने प्रतियोगिता की विजेता टीम मोरना को 31,000 रुपये व उपविजेता टीम को 15,000 व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले वॉलीबाल खिलाड़ी राजीव राठी, प्रधान संगठन अध्यक्ष मोरना रविंद्र छोटा, समाजसेवी मनोज चौधरी, सहकारी समिति भोपा अध्यक्ष कपिल राठी ने युवा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस्सर सिंह व पिंटू दूधाहेड़ी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मोहम्मद इदरीश बसेड़ा ने शानदार कमेंट्री की। आयोजन में विकल, शेखर, अंकित बालियान, आकाश, रजत चौधरी, अंकुर, नीरज राठी, अनमोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed