फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Morna block chief Anil Rathi's property worth 11 crores attached

Muzaffarnagar News: मोरना ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी की 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Sat, 17 Jun 2023 08:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2023 08:12 AM IST
सार

कुख्यात सुशील मूंछ के गैंग के सदस्य और मोरना ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी के 11 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। वह लंबे समय से भाजपा में सक्रिय है, अनिल पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Morna block chief Anil Rathi's property worth 11 crores attached
भोपा के गांव ककराला में अनिल प्रमुख की अवैध कृषि भूमि पर बोर्ड लगाते अधिकारीगण।

विस्तार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने कुख्यात सुशील मूंछ के करीबी मोरना ब्लॉक के प्रमुख, शराब माफिया और गैंगस्टर के आरोपी अनिल राठी की करीब 11 करोड़ 17 लाख 30 हजार 30 रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली है। आरोपी पर चार मुकदमे दर्ज है। कृषि भूमि के अलावा शहर में माधव विहार के मकान पर भी सील लगा दी गई है। वह लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


गैंगस्टर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने करहेड़ा निवासी अनिल राठी की अवैध संपत्ति के खिलाफ अभियान चलाया। तहसीलदार जानसठ संजय सिंह, नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह, कानूनगो ओम प्रकाश चौहान, लेखपाल अमित कुमार, रामपाल सिंह, विपिन कुमार,अजय गर्ग की टीम द्वारा ककरौली,बेहड़ा सादात, करहेड़ा, ककराला और मुजफ्फरनगर जानसठ अड्डे के निकट 521 वर्ग मीटर में बनाए गए मकान, स्कूल और बाग की संपत्ति पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया। राठी का परिवार इन दिनों माधव विहार में रह रहा था।
विज्ञापन


गैंगस्टर एक्ट 14(1) के अंतर्गत कार्रवाई में लगभग 11 करोड़ 17 लाख 30 हजार 30 रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की गई है। अनिल राठी नई मंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जनपद स्तर पर पंजीकृत गैंग आईएस-199 का सदस्य है। अभियुक्त वर्ष 2003 से लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह संपत्ति की गई कुर्क
- भोपा, ककरौली, नई मंडी में कुल 11.1673 हेक्टेयर कृषि भूमि
- पांच वाहन(03 टैंकर व 02 डंफर)
- 521.51 वर्ग मीटर में बना मकान माधव विहार

अनिल राठी पर यह आरोप
अनिल राठी पर नकली शराब बनाने, दूसरे प्रांत से शराब की तस्करी करने, फर्जी लेबल व होलोग्राम लगाकर अवैध शराब तैयार कर तथा गैंग आईएस-199 के गैंग लीडर सुशील मूंछ के साथ मिलकर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। संपत्ति अनिल राठी व उसके परिजनों के नाम पर पंजीकृत है। ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार राठी पर भोपा और नई मंडी थाने में चार मुकदमे दर्ज है।


20 साल पहले मूंछ और अनिल प्रमुख सहित आठ लोगों के विरुद्ध हुआ था मुकदमा दर्ज

भोपा। मोरना ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, कुख्यात सुशील मूछ सहित राजीव, सुनील, अनिल, ब्रह्मपाल, उदवीर निवासीगण करहेड़ा, राजेंद्र रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर, नेपाल निवासी किशन कुल आठ लोगों के विरुद्ध 2003 में अवैध शराब से संबंधित भोपा थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी को लेकर पुलिस की कड़ी कार्रवाई के चलते 2003 में ही अनिल प्रमुख, सुशील मूंछ सहित आठों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही भी की थी। अनिल प्रमुख द्वारा गिरफ्तारी पर स्टे लिया गया था। स्टे पूरा होने पर 2021 में अनिल प्रमुख को न्यायालय में सरेंडर करना पड़ा था। सुशील मूंछ के मकान की पहले ही कुर्की हो चुकी है।



तीन बार अनिल तो एक बार उनकी पत्नी बृजेश रह चुकी है प्रमुख

भोपा। करहेड़ा निवासी अनिल राठी जहां तीन बार मोरना ब्लॉक के प्रमुख रह चुके है, वहीं एक बार उनकी पत्नी बृजेश देवी भी प्रमुख रही है। वर्तमान में भी अनिल राठी प्रमुख है। साथ ही वरिष्ठ भाजपाइयों में भी गिने जाते हैं।


अनिल प्रमुख और सुशील मूंछ है ममेरे-फूफेरे भाई

भोपा। करहेड़ा निवासी अनिल राठी और गांव मथेड़ी निवासी कुख्यात सुशील मूंछ का निकट का रिश्ता है। अनिल राठी सुशील मूंछ का ममेरा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed