Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Morna-Bhokarhedi road should be widened, the path of devotees will be easy

Muzaffarnagar News: मोरना-भोकरहेड़ी मार्ग का हो चौड़ीकरण, श्रद्धालुओं की राह होगी आसान

Sun, 16 Apr 2023 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
Morna-Bhokarhedi road should be widened, the path of devotees will be easy
-परिवहन सुविधा मिलने से बढ़ेंगी शुक्रतीर्थ में श्रद्घालु की संख्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मोरना-भोकरहेड़ी व बसेडा से हरिद्वार जाने वाली सड़क शुक्रतीर्थ और हरिद्वार भ्रमण करने वाले श्रद्घालुओं के लिए मुफीद साबित हो रही है। यह सड़क कई किलोमीटर का रास्ता बचा रही हैं। इस मार्ग को वाहन चालकों ने शाॅर्टकट के रूप में अपनाया हुआ हैं। अब इस मार्ग के चौड़ीकरण और परिवहन सुविधा बढ़ाने की मांग उठी है।

पौराणिक शुकतीर्थ को हरिद्वार से सड़क मार्ग से जोड़ना आवश्यक हैं। प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के लिए भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पधारते हैं। दूरस्थ राज्यों से आए श्रद्धालु कथा पूर्णाहुति के उपरांत हरिद्वार दर्शन को भी जाते हैं। इसलिए शुकतीर्थ से भोकरहेड़ी वाया बसेड़ा-बरला मार्ग का चौड़ीकरण करना महत्वपूर्ण रहेगा। इस मार्ग पर परिवहन की सुविधा भी की जाएं। - स्वामी ओमानंद, महाराजपीठाधीश्वर, शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ।
विज्ञापन


हरिद्वार-शुकतीर्थ के बीच मार्ग के चौड़ीकरण और परिवहन की सुविधा होने से धर्म का प्रचार प्रसार बढ़ेगा। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। भारत में दोनों धार्मिक स्थलों का विशेष महत्व हैं। - दंडी स्वामी महादेव महाराज, दंडी स्वामी आश्रम, शुक्रताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रताल को हरिद्वार से मिलाने वाले मोरना-भोकरहेड़ी मार्ग पर परिवहन की सुविधा मिलने से यात्रियों की यात्रा आसान होगी। - गोपाल दास महाराज, महामंडलेश्वर, माता पूर्णागिरि सिद्ध शक्ति पीठ आश्रम शुक्रताल।


इस मार्ग पर एक बस चलाई जा रही हैं, जो हरिद्वार जाती है। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती हैं तो और भी बस संचालित की जा सकती है। राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, परिवहन निगम, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed