{"_id":"63977a43cbf91f49055260da","slug":"morna-bhokarhedi-behda-sadat-shops-closed-customers-upset-muzaffarnagar-news-mrt617482863","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मोरना, भोकरहेडी, बेहडा सादात की दुकानें बंद, ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मोरना, भोकरहेडी, बेहडा सादात की दुकानें बंद, ग्राहक परेशान
विज्ञापन
मोरना। मोरना, भोकरहेड़ी, बेहड़ा सादात ककरोली में जीएसटी टीम की छापामारी करने की सूचना से व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। जिससे ग्रामीणों को घंटो परेशानी का सामना करना पड़ा है।
मोरना -भोपा-भोकरहेड़ी के बाजारों में सोमवार को जीएसटी टीम की छापामारी होने की सूचना फैल गई। गांव मोरना में मुजफ्फरनगर मार्ग व जानसठ मार्ग पर स्थित दुकानों के शटर अचानक बंद होने लगे। देखा-देखी जानसठ मार्ग पर स्थित दुकानदार भी शटर बंद कर गायब हो गये। मोरना में बड़े व्यापारियों में मची भगदड़ के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आवश्यक मशीनरी पार्ट्स न मिलने से घंटो ग्राहक दुकान खुलने की प्रतीक्षा में भटकते रहे।
भोकरहेड़ी बाजार में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर दी। अफवाह का मोरना में सबसे अधिक प्रभाव दिखाई पड़ा। जहां बड़ी संख्या में बड़े दुकानदार दुकानों के शटर गिराते नजर आये। संवाद