फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   More than 9 crores will be spent on the construction of the roads of Ganjhedi and Dugchadi

गंझेड़ी व दुगचाड़ी की सड़कों के निर्माण पर 9 करोड़ से अधिक होंगे खर्च

Thu, 19 May 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
More than 9 crores will be spent on the construction of the roads of Ganjhedi and Dugchadi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गंझेड़ी से धर्मपुर गुर्जर और दुगचाड़ी से रणसूरा तक बनने वाली सड़कों का बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। इन सड़कों के बनने से दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा।

राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि गंझेड़ी से धर्मपुर गुर्जर की सड़क करीब 7 किमी लंबाई की होगी। जिस पर 2 करोड़ 42 लाख 70 हजार रुपये की लागत आएगी। इसी तरह दुगचाड़ी से रणसूरा तक करीब 12.5 किमी की सड़क पर 6 करोड़ 16 लाख 97 हजार रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली दोनों सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निर्माण कार्य जल्द आरंभ हो जाएगा। इन सड़कों के बनने से गंझेड़ी, जगदेई, मायापुर, अब्दुल्लापुर, कोरवा, धर्मपुर गुर्जर, दुगचाड़ी, रणसूरा मिरगपुर, परोली आदि गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। राज्यमंत्री ने बताया कि देवबंद विधानसभा में जहां पर भी सड़कें टूटी पड़ी हैं उन सबका सर्वे कराकर टेंडर प्रक्रिया अपनाकर निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed