फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   More than 63 people home quarantine in the district

जिले में 63 से ज्यादा लोग होम क्वारंटीन

Sun, 22 Mar 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
More than 63 people home quarantine in the district
जिला चिकित्सालय में आपातकालीन डयूटी में तैनात चिकित्सकों की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में 63 से ज्यादा लोग होम क्वारंटीन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए हर विभाग ने अपने स्तर से तैयारियां की है। पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग विदेशों से आए लोगों की पूरी निगरानी कर रहा है। जिले में 63 से ज्यादा लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा भी सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में क्वारंटीन फैसिलिटी दी गई हैं। जिला अस्पताल के अतिरिक्त बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भी आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।
जनपद में कोरोना का कोई भी केस पॉजिटिव नहीं पाया गया है, लेकिन आने वाले खतरे को लेकर हर स्तर पर तैयारियां हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार कर रखा है। इसमें दो लोगों को रखा गया था, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अभी भी बुढ़ाना क्षेत्र का एक व्यक्ति आइसोलेशन में है। उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। विदेश से आए हर व्यक्ति की निगरानी चल रही है। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा का कहना है कि 63 से ज्यादा लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। सभी को घर में एक अलग कमरे में रखा गया है। उन्हें किसी से मिलने-जुलने की इजाजत नहीं है। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रत्येक सीएचसी में क्वारंटीन फैसिलिटी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त भी 67 स्थानों पर क्वारंटीन कक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं है।
विज्ञापन

सात नए लोगों के सैंपल जांच को भेजे
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में बुढ़ाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को रखा गया है। सीएमओ का कहना है कि इस व्यक्ति के अतिरिक्त सात अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। पहले भेजे गए दो व्यक्तियों के सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। बाकी भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ का कहना है जिन लोगों के सैंपल भेजे गए हैं उनमें गंभीर लक्षण नहीं हैं, लेकिन एहतियातन जांच कराई जा रही है।

कोच्चि एक्सप्रेस के यात्री की थर्मल  स्केनिगं करते चिकित्सक।

कोच्चि एक्सप्रेस के यात्री की थर्मल स्केनिगं करते चिकित्सक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में तैयार एंबुलेंस और मरीजो के लिए खाना लेकर जाता कर्मचारी।

जिला चिकित्सालय में तैयार एंबुलेंस और मरीजो के लिए खाना लेकर जाता कर्मचारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय की एमरजेंसी में कार्यरत स्टाफ।

जिला चिकित्सालय की एमरजेंसी में कार्यरत स्टाफ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed