फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   More than 26 thousand children deprived of vaccination

Muzaffarnagar News: 26 हजार से अधिक बच्चे टीकाकरण से वंचित

Tue, 01 Aug 2023 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
More than 26 thousand children deprived of vaccination
जानसठ तहसील में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर बैठक लेते एसडीएम सुबोध कुमार
- मिशन इंद्र धनुष 0.5 के तहत किया जा रहा सर्वे
विज्ञापन

- पांच हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को भी किया चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मिशन इंद्र धनुष 0.5 के तहत जिले में पांच साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। आशा वर्कर की ओर से टीकाकरण से वंचित एवं छूटे हुए शून्य से पांच वर्ष तक के 26 हजार से अधिक बच्चे और पांच हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को सर्वे में चिह्नित किया गया।

मिशन इंद्र धनुष 0.5 के तहत होने वाले टीकाकरण अभियान को तीन चरणों में बांटा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि हैड काउंट सर्वे में अब तक 26 हजार 51 बच्चे और पांच हजार 426 गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया गया है। ये वे बच्चे और गर्भवती महिलाएं है, जो नियमित टीकाकरण से वंचित हैं या फिर उनके टीके छुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर सात अगस्त से अभियान शुरु होगा और ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। प्रथम चरण सात से 12 अगस्त, द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर और तृतीय चरण नौ से 14 अक्तूबर तक आयोजित होगा। इसमें विभिन्न प्रकार के टीके लगाए जाएंगे। फिलहाल, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed