फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Monthly Panchayat of BKU in Kisan Bhawan of Sisauli

बोले भाकियू प्रदेश अध्यक्ष, महापंचायत को सफल बनाने में सब कुछ न्योछावर कर देंगे

Wed, 18 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Monthly Panchayat of BKU in Kisan Bhawan of Sisauli
सिसौली की मासिक पंचायत में मंचासीन भाकियू अध्यक्ष समेत अन्य अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बोले भाकियू प्रदेश अध्यक्ष, महापंचायत को सफल बनाने में सब कुछ न्योछावर कर देंगे
विज्ञापन

भौराकलां, सिसौली। किसान भवन में हुई भाकियू की मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पांच सितंबर की महापंचायत में हम तन-मन-धन से भाग लेंगे और इस पंचायत को सफल बनाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने कहा कि मुजफ्फरनगर अतिथि देवो भव को मानता है। यहां पर हमेशा ही बाहर से आने वालों का सम्मान किया जाता है। मुजफ्फरनगर के पूर्वजों ने इस बात को साबित किया है अब हमारी बारी है कि हम अपने पूर्वजों की बात को पर कितने खरे उतरते हैं। हम इस महापंचायत में सभी का मान सम्मान रखेंगे, सभी को पानी पिलाएंगे और सभी को खाना खिलाएंगे। महापंचायत की गरिमा को देखते हुए हमें यह ध्यान रखना है कि इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए हम अपना सब कुछ न्योछावर कर देंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि पंचायत सफल बनाने में जो भी हमारा योगदान होगा वह हम देंगे। पंचायत में पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी, दिगंबर सिंह, धीरज लाटियान, विनय कुमार, मैनपाल चौहान, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, विनोद मलिक, संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष जगतार सिंह बाजवा मौजूद रहे। पंचायत में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाकियू की टोपी ओढ़ाकर सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं भाकियू का सच्चा सिपाही हूं: गुलाम मोहम्मद
सिसौली। गुलाम मोहम्मद जोला ने कहा कि मुझे बहकावे में लेकर शनिवार को हुई मीटिंग में बुलाया गया था कि वहां पर किसानों की पंचायत है, लेकिन वहां पर कुछ और ही मिला। मैंने वहां पर भाषण भी नहीं दिया। मैं चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का एक सच्चा सिपाही हूं। पंचायत में सफल बनाने के लिए रात दिन एक कर देंगे। मैं पहले भी भारतीय किसान यूनियन में था और आगे भी रहूंगा।
राजनेता नहीं बोले
सिसौली। मासिक पंचायत में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान और पूर्व विधायक राजपाल बालियान भी मौजूद रहे, लेकिन उनको माइक से दूर रखा गया, क्योंकि किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कोई भी राजनीतिक पार्टी का नेता मंच और माइक ग्रहण नहीं करेगा। उनका मंच के माध्यम से मान सम्मान किया गया।

बाबा श्याम सिंह बहावड़ी ने सहयोग की बात कही
सिसौली। खरड़ में एक पंचायत हुई थी, जिसमें जिसमें मलिक खाप के चौधरी ने ऐलान किया था कि पांच सितंबर की महापंचायत में मलिक खाप से कोई नहीं जाएगा। जिस पर सिसौली पंचायत में मौजूद बाबा श्याम सिंह बहावड़ी और रविंद्र सिंह मलिक लांक ने पंचायत के माध्यम से कहा कि मलिक खाप के हर गांव से एक भंडारा होगा और मलिक खाप के हर गांव से आदमी महापंचायत में जाएगा। हम इस पंचायत में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed