फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Monitoring of Purakji Chairman Zaheer Farooqui under H.S.

पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी की एचएस के तहत निगरानी चालू

Sun, 02 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of Purakji Chairman Zaheer Farooqui under H.S.
पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी की एचएस के तहत निगरानी चालू
विज्ञापन

पुरकाजी। पुलिस ने पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी की करीब 11 वर्षों से बंद पड़ी एचएस की निगरानी को एसएसपी के आदेश पर चालू कर दिया है।
इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि जहीर फारूकी की दस जनवरी 2008 को एचएस संख्या 333 ए खोलकर उसकी निगरानी चालू की गई थी जिसे 20 जून वर्ष 2009 में अधिकारियों के आदेश पर निगरानी को बंद कर दिया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसकी निगरानी चालू करने के लिए गत 24 जनवरी को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिसे एक फरवरी में एसएसपी के आदेश पर चालू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उस पर उत्तराखंड की कोतवाली मंगलौर के नौ, पुरकाजी थाने के छह और मेरठ के एक मुकदमे सहित कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।
उधर, चेयरमैन जहीर फारूकी का कहना है झूठे मुकदमों के आधार पर वर्ष 2008 में गलत तरीके से हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। जिसमें जांच के बाद वर्ष 2009 में आला अधिकारियों के आदेश पर निगरानी बंद कर दी गयी थी। अब 11 साल बाद द्वेषपूर्ण भावना से निगरानी खोली गई है जिसमें कानून का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

------
ट्रक चालक से मारपीट कर नगदी एवं कागज छीने
पुरकाजी। कार में ट्रक की साइड लग जाने से कार सवार युवक ट्रक चालक से मारपीट कर नगदी एवं ट्रक के कागज छीन ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश की मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक मनीष कुमार शुक्रवार की रात ट्रक में माल लादकर गाजियाबाद से उत्तराखंड जा रहा था। रास्ते में पुरकाजी बाईपास पर एक कार में ट्रक की साइड लग गई। आरोप है कि कार सवार युवक उससे मारपीट कर साढ़े तीन हजार रुपये की नगदी एवं ट्रक के कागज और दो डिब्बे सामान के छीन कर फरार हो गए। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश की मगर युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी का कहना है कि युवकों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed