फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Monish's dead body was cremated in Jansath

जानसठ में किया गया मोनिश के शव को सुपुर्द-ए-खाक

Sun, 20 Nov 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Monish's dead body was cremated in Jansath
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मानसिक रूप से बीमार लापता युवक मोनिश की बिजनौर में हत्या कर दी गई थी। रविवार को मोनिश के शव को गमगीन माहौल में जानसठ के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी मोहम्मद इदरीश नौशाद एडवोकेट की बहन रुखसाना निकाह लगभग 25 वर्ष पूर्व कस्बे में ही प्राइमरी पाठशाला के पीछे रहने वाले बाबू से हुआ था। आठ साल से बाबू अपने परिवार के साथ बिजनौर के मोहल्ला बुखारा में जाकर रहने लगा था। बाबू का 22 वर्षीय पुत्र मोनिश मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। शनिवार को मोहल्ला बुखारा के पास ही स्थित कब्रिस्तान में मोनिश कर शव खून से लथपथ पड़ा मिला था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मोनिश के शव को जानसठ में लाया गया। जानसठ के तकिया वाले कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मोनिश की हत्या को लेकर कस्बे में शोक की लहर है। उधर, बार संघ अधिवक्ताओं ने भी मोनिश की हत्या को लेकर गहरा दुख प्रकट किया है। परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed